चेकिंग के दौरान पुलिस ने दस-दस हजार के दो ईनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

भास्कर समाचार सेवा

टूंडला। थाना टूंडला पुलिस ने चेकिंग के दौरान दस-दस हजार रूपये के दो ईनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
एसएसपी के निर्देश पर थाना टूंडला प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। उसी दौरान टूंडला बस स्टैंड से विष्णु पुत्र राजन लाल निवासी मदावली थाना टूंडला, दिलीप पुत्र मुन्नालाल निवासी रचनापुरम नई बस्ती थाना टूंडला को एफएच मेडिकल कालेज के समीप से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा इन दोनो अभियुक्तो पर दस दस हजार रूपये का ईनाम रखा था। एसएसपी फिरोजाबाद के निर्देश पर दोनो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उक्त दोनो बदमाशों पर बिभिन्न थानों में मुकदमा पंजीकृत है।

खबरें और भी हैं...