
भास्कर समाचार सेवा
नौहझील-यमुना एक्सप्रेसवे पर टैंटीगांव-सुरीर के मध्य कट की मांग को लेकर भाकियू लोकशक्ति की टैंटीगांव स्थित लवानिया फार्म हाउस पर बुधवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि पांच फरवरी को सुरीर के खेल मैदान पर होगी महापंचायत। भाकियू लोकशक्ति के मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में हुई बैठक में निर्णय लिया गया। यमुना एक्सप्रेसवे पर टैंटीगांव-सुरीर के मध्य कट की मांग को लेकर भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं द्वारा पिछले साल यमुना एक्सप्रेसवे अंडरपास पुल टैंटीगांव के समीप धरना प्रदर्शन किया था। धरना प्रदर्शन के दौरान यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह ने यमुना एक्सप्रेसवे पर कट बनाएं जाने के लिए सहमति प्रदान करते हुए जेपी इंफ्राटेक को पत्र भेजा था। और आस्वासन देकर धरना समाप्त कराया था। लेकिन एक साल बीतने के बाद भी अभी तक कट को लेकर कोई कार्य नहीं हुआ है। भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे पर कट नहीं बनाया गया तो भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। बैठक में जिला पंचायत सदस्य कैलाश खटीक, तहसील प्रभारी प्रमोद लवानिया,पवन चौधरी, जिला प्रभारी लोकेश ठाकुर, नकुल तोमर, ब्लांक उपाध्यक्ष रवि सिंह, पंकज राजपूत,आई टी सेल जिला संयोजक नवनीत सागर, मुंशी प्रेमचंद,जीत सिंह, शिवराज सिंह, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।













