अंकित खोकर हत्या कांड में अन्याय नहीं होने देंगे– डॉ रपेश पूनिया

भास्कर समाचार सेवा   मुरादनगर ।अंकित खोकर हत्याकांड को लेकर पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए जा रहे हैं। ऑल इंडिया जाट समाज सेवा संगठन के अध्यक्ष डॉ रपेश पूनिया ने कहा कि पुलिस के उच्चाधिकारियों से मुलाकात कर हत्याकांड के सही खुलासे की मांग करते हुए चेतावनी दी है ।कि पुलिस की मनमानी किसी भी सूरत में नहीं चलने दी जाएगी और यदि पुलिस ने हत्या आरोपियो को बचाने का प्रयास किया वह सफल नहीं होने दिया जाएगा । ऑल इंडिया जाट समाज सेवा संगठन के अध्यक्ष डॉक्टर रुपेश पूनिया, उपाध्यक्ष मनीष कुमार चौधरी, ने इस बारे को जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले की एफ0आई0आर0 संख्या- 836/ 2022 थाना मोदीनगर में 302 आई०पी०सी० के तहत दर्ज करायी थी, जिसकी विवेचना थाना प्रभारी द्वारा की जा रही है। जांच के दौरान मृतक पक्ष को पता चला कि केस में उमेश शर्मा ,व प्रवेश शर्मा, को अभियुक्त बनाया गया है, जबकि इन अभियुक्तो का साथ देने वाले उमेश का साला प्रदीप शर्मा ,व उसकी पत्नी ममता शर्मा है, जिसको अभियुक्त बनाया जाना अति आवश्यक है, क्योकि उमेश शर्मा, ने मृतक अंकित खोखर के शव को इन सभी लोगो की सहायता से व राहुल शर्मा की गाडी से शव को क्षत विक्षत करके अन्य अन्य स्थानो पर शव को ठिकाने लगाया है। ऐसी स्थिति में यह साफ प्रतीत होता है कि ये एक व्यक्ति का कार्य नही हो सकता है अपितु यह एक षडयंत्र के साथ कई व्यक्तियों द्वारा अंकित के धन को कब्जाने के कारण किया गया कार्य है। इसके अलावा मामले की सच्चाई जानने के लिए भी एक जांच टीम (एस०आई०टी०) का गठन करके अभियुक्तो की गिरफ्तारी करना व अभियुक्तो का नार्को टेस्ट किया जाना चाहिए जिससे केस की सच्चाई समाज व कानून के समक्ष आ सके। इसके साथ ही साथ मृतक के परिवारजनों को न्याय देते हुए अभियुक्तो से मृतक के एक करोड रूपये की धनराशि भी रिकवर करायी जाये व मृतक अंकित की माता के आभूषण तथा अंकित खोखर के शव के टूकडे बरामद कराते हुए जांच की जाए । जाट समाज के नेताओं ने बताया कि इन्हीं सभी बिंदुओं को गंभीरता से लेने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग वह मंडलायुक्त से भी कर चुके हैं। नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले को कम गंभीरता से ले रही है ।लेकिन हमारा संगठन न्याय के लिए संघर्ष करेगा। संरक्षक बाबा चौधरी, संयोजक नत्थू सिंह,

, सचिव मुकेश पुनियाँ, लोकेंद्र चौधरी, नरेंद्र चौधरी, सोनिक चिकारा , प्रधान, पुष्पेंद्र चौधरी, कुलदीप चौधरी, जॉनी सांगवान, पंकज चौधरी,धर्मेंद्र सिंह, अनिल कुमार राणा, चौधरी बबलू ,सत्येंद्र कुमार, मनोज चौधरी, नरेश चौधरी, सत्य प्रकाश, संजय चौधरी, राहुल चौधरी, कपिल चौधरी, सतीश चौधरी, प्रमोद चौधरी, वीरेंद्र सिंह, आदि भी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...