
भास्कर समाचार सेवा
हाथरस/सासनी। हावडा दिल्ली मध्य रेलवे स्टेशन गोहाना चौकी के निकट ट्रेन की चपेट में आने से हाथरस के गांव नया नगला की एक 35 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर एस आई शमीम अहमद मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुच गये। एसआई ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार हाथरस के गांव नया नगला निवासी नगीना पत्नी नीटू कुमार उम्र 35 वर्ष हाथरस से अपने पीहर रामनगर के लिए जा रही थी । बताते हैं कि जैसे ही वह लाइन पार कर रही थी। तभी वह ट्रेन के चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर लोगों की भीड जुट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, तथा परिजन भी आ गए। नगीना की मौत से परिजनों मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।













