शीतलहर और कोहरे का कहर जारी कड़कड़ाती ठंड से लोग परेशान, पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट

नई दिल्ली (ईएमएस)। शीतलहर और कोहरे का कहर जारी है। कड़कड़ाती ठंड से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत शीतलहर और ठंड की चपेट में है। ठंड हवाओं के चलते गलन और बढ़ गई है। मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश बिहार एवं पंजाब सहित देश के कई राज्य भीषण ठंड की चपेट में हैं। लोग आग रजाई कंबल और स्वेटर की मदद से खुद को किसी तरह बचाने का प्रयास कर रहे हैं। साल 2022 में 122 साल बाद दिसंबर महीना जहां सबसे गर्म रहा वहीं नए साल के जनवरी माह में ठंड ने सबको ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। मौसम विभाग ने भी बता दिया है कि अगले 4-5 दिन तक उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में घने से बहुत घने कोहरे के साथ ठंड का ओवरडोज जारी रहेगा। इसके बाद ही इसमें कमी आने के आसार हैं। यूपी के 27 जिलों में तो घने कोहरे और शीतलहर का रेड अलर्ट तक जारी कर दिया गया है। राजधानी दिल्ली में भी लोग इस ठंड से मुकाबला करने के लिए कई तरह के जतन कर रहे हैं। फिलहाल कोई राहत नहीं मिल रही है। बुधवार यानी कल सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही।

इस दौरान न्यूनतन पारा 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अधिकतम पारा 14 से 15 डिग्री के आसपास रहा। गुरुवार यानी आज की बात करें तो लोगों की सुबह एक बार फिर घने कोहरे के साथ हुई। दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में कोहरे की सफेद चादर देखी गई। दिल्ली एयरपोर्ट ने भी यात्रियों के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। 5 से 7 जनवरी के बीच कोहरे व शीतलहर का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने 5 से 7 जनवरी के बीच कोहरे और शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश तटीय तमिलनाडु और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश की संभावना जताई है। बाकी राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश बिहार पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में ठंड और बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश बिहार पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाने की बात भी कही है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में 7 जनवरी तक घने कोहरे और शीतलहर के लिए रेड अलर्ट तक जारी कर दिया गया है। इनमें उत्तर पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों की बात भी कही गई है। आज जम्मू-कश्मीर पंजाब भटिंडा अमृतसर और पटियाला में विजिबिलिटी 0 से 25 के बीच नोट की गई। वहीं हरियाणा चंडीगढ़ दिल्ली अंबाला पालम में भी विजिबिलिटी 25 के आस-पास रही। यूपी की बात करें तोआगरा झांसी बरेली बिहार में भी विजिबिलिटी का स्तर एक रहा।

खबरें और भी हैं...