
भास्कर समाचार सेवा मुरादनगर । युवक ने घर में घुस कर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ की। छात्रा ने युवक के सिर प्रेशर कुकर मारकर घायल कर दिया । पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार नगर की एक कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय छात्रा घर में अकेली थी। पड़ोस के युवक ने छात्रा को अकेला देख घर में घुस गया। उसने छात्रा से छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो उसने छात्रा से मारपीट की। छात्रा ने रसोई मे रखे प्रेशर कुकर को युवक के सिर में मार दिया। जिससे वह घायल होकर भाग गया। पीड़ित ने आरोपी युवक रहीसू की शिकायत की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ़ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया।













