
भास्कर समाचार सेवा
गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा गुरुद्वारा पंजाबी मोहल्ला में श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव के कर्म में विशेष दीवान सजाया गया | गुरुद्वारा में चल रहे श्री अखंड पाठ सम्पन्न हुआ, तत्पश्चात हजूरी रागी जत्था परमजीत सिंह सुरजीत सिंह द्वारा कीर्तन किया गया, उसके उपरांत कानपुर से पधारे हुए ज्ञानी बलवंत सिंह हमदम द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी जीवन से संबंधित कथा की गई तथा उनके बारे में विस्तार से बताया गया| अमृतसर से पधारे हुए बीबी कौलन ट्रस्ट के तेजपाल सिंह द्वारा कीर्तन किया गया व गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन से संबंधित कथा की गई| कार्यक्रम की समाप्ति के उपरान्त बड़ी संख्या में पहुंची संगत ने लंगर ग्रहण किया| इस अवसर पर शोभायात्रा में जिन संस्थाओं द्वारा प्रसाद वितरित किया गया था उनको सम्मानित किया गया| कार्यक्रम में विशेष रूप से जिलाधिकारी व एसएसपी ने पहुंचकर अरदास में अपनी प्रार्थना की एवं गुरु का लंगर ग्रहण किया प्रबंधक कमेटी द्वारा डीएम व एसएससी को सम्मानित किया गया जिलाधिकारी व एस.एस.पी. ने भी अपनी ओर से संगत को बधाई दी| कार्यक्रम में प्रबंधक कमेटी के सदस्यों के अलावा बहुत से सेवादारों द्वारा लंगर की सेवा की गई|













