जनपद के असंगठित क्षेत्र के नवप्रवर्तकों ने विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा

भास्कर समाचार सेवा

फिरोजाबाद-विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के तत्वाधान में जिलाधिकारी फिरोजाबाद रवि रंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन के निर्देशन में दाऊदयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज, फिरोजाबाद में असंगठित क्षेत्र के नवप्रवर्तकों की जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन प्रधानाचार्या अंजुमा रियाज एवं जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, नवाचार अधिकारी लखनऊ डॉ संदीप द्विवेदी, वित्त अधिकारी विक्रम पाण्डेय, क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी डॉ देवेन्द्र शाह, जिला पंचायत अधिकारी नीरज सिन्हा, डायट प्राचार्य कमलेश बाबू, सहायक महाप्रबंधक रिद्धि बगरिया एवं अश्वनी कुमार जैन द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। तदुपरांत विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान एवं अन्य प्रस्तुति प्रदान की। जिनकी सभी अतिथियों द्वारा सराहना की गई।
दीक्षा जैन ने सभी नवप्रवर्तकों के नवाचारों के अवलोकन किया एवं उनके नवाचारों की सराहना करते हुए अधिक से अधिक नवाचार को अग्रसर करने के लिए प्रेरित किया। डॉ सन्दीप द्विवेदी ने सभी को नवाचार के मॉडलो को बल्ब, मोबाइल एवं गूगल के माध्यम से समझाया। डॉ देवेन्द्र शाह ने सभी के कार्यों की प्रशंसा की।
अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस विज्ञान प्रदर्शनी में जनपद के असंगठित क्षेत्र के 260 नवप्रवर्तकों के साथ छात्राओं ने 123 मॉडल प्रस्तुत किए। जिसमें एक्यूप्रेशर मशीन, निकाह की कलम, फैशन डिजाइनिंग, फलों की खेती, जैविक सब्जियों, काँच के आयटम, लैंप आदि मॉडल प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन राहुल रावत, राजेश यादव और शमशाद बानो ने किया। प्रदर्शनी में प्रथम स्थान देवीदयाल, द्वितीय स्थान राकेश कुमार, तृतीय स्थान अक्शा, चतुर्थ स्थान डॉ नदीम बानो, पंचम स्थान प्रबल प्रताप सिंह एवं अंतिम स्थान अर्चित ने प्राप्त किया। उन्हें प्रमाण पत्र के साथ जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद द्वारा क्रमशः 5000, 3000, 2000, 1000, 1000, 1000 रुपये के चेक प्रदान किये गए। कार्यक्रम का संचालन अश्वनी कुमार जैन एवं आभार प्रदर्शन प्रधानाचार्या अंजुमा रियाज द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मयंक शर्मा, सुरेंद्र झा, शरद पोरवाल, नीलोफर नाज़, प्रिया त्यागी, संगीता, पिंकी गौतम एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

खबरें और भी हैं...