
भास्कर समाचार सेवा
सिकंदराबाद। बुलंदशहर विकास प्राधिकरण सचल प्रवर्तन दल एवं पुलिस बल के साथ जाकर होली मेला रोड पर अवैध कॉलोनी में निर्माणाधीन भवनों को सील किया गया।
बीडीए के अधिकारियों ने बताया कि सिकंदराबाद के होली मेला रोड स्थित राजकुमार उर्फ राजा द्वारा 50 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अनाधिकृत कॉलोनी मे निर्माणाधीन कई मकानों को बीडीए द्वारा शुक्रवार को सील किया गया। बीडीए के उपाध्यक्ष डॉ अंकुर लाठर ने जनता से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति मानचित्र स्वीकृति के बिना निर्माण ने करें एवं किसी अवैध कॉलोनी के अंदर भूखंड नहीं खरीदे ।प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने बताया कि सीलिंग अभियान लगातार जारी रहेगा । स्वीकृत कालोनियों की सूची प्राधिकरण की वेबसाइट पर उपलब्ध है।













