सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए जागरूक करने के लिए पुलिस ने माइक से उद्घोषणा कराई

भास्कर समाचार सेवा
बढ़ापुर । पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर सड़क दुर्घटना में होने वाले अमूल्य जीवन क्षति को रोकने के लिए कस्बे में माइक से उद्घोषणा कर कस्बेवासियों को जागरूक है।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बिजनौर के आदेशनुसार सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए स्थानीय पुलिस ने सरकारी जीप व ई-रिक्शा की सहायता से कस्बे में माइक से उद्घोषणा कराई गई। जिसमें कहा गया कि सड़क दुर्घटना में होने वाले अमूल्य जीवन क्षति को रोकने के लिए शासन के निर्देश अनुसार पांच जनवरी से विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इसमें सभी लोग यातायात के नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें। नशे की हालत में कभी वाहन नही चलाएं। तीव्र गति से वाहन नही चलाएं। दो पहिया वाहन चालक हेलमेट व चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करें। मोड व चौराहे पर गति धीमी करके वाहन चलाएं। कोहरे में फॉग लाइट का प्रयोग अवश्य करें। ओवरलोडिंग न करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नही करें आदि जानकारी देकर जागरूक किया। थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक माह तक क्षेत्र में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सड़क किनारे से अतिक्रमण हटवाया जाएगा व अवैध टैक्सी स्टैंड हटवाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान चौकी इंचार्ज गजेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, चिंटू कुमार गौरव पुंडीर, अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...