ग्रामीण ने पेड़ पर चढ़कर अपने को टाइगर से बचाया

भास्कर समाचार सेवा
बढ़ापुर।जंगल से लकड़ी लेने गये ग्रामीण ने अपने आप को टाइगर से घिरा देख पेड़ पर चढ़कर जान बचाई। वनविभाग ने गांव में ऐलान कराकर लोगो से जंगल में ना जाने की अपील की है
जानकारी के अनुसार जंगल से सटे ग्राम रामजीवाला का इस्तेखार सोना नदी वनरेंज के अंतर्गत आने वाले कंडी रोड के पास सूखी जलाने की लकड़ी लेने गया था जहां उसने अपने आस पास एक टाइगर को देखा जो शायद इस्तेखार को निवाला बनाने की फिराक में था टाइगर को देखकर इस्तेखार पेड़ पर चढ़ गया जबकि टाइगर पेड़ के नीचे उसके उतरने का इंतजार करने लगा अपनी जान खतरे में देख इस्तेखार ने शोर मचाया तब गश्त के लिए निकली सोना नदी रेंज के वनकर्मियो की टीम ने टाइगर को वहां से भगा कर इस्तेखार को सकुशल उसके घर तक पहुंचाया इस घटना के बाद वनविभाग की ओर से गांव में ऐलान कराकर ग्रामीणों को जंगल या खेतो में अकेले ना जाने की हिदायत दी गई है बताया जाता है कि ये क्षेत्र टाइगर रिजर्व के पास है और घना जंगल होने के कारण कंडी रोड व ग्राम रामजीवाला के आपस इन दिनों टाइगर की सक्रियता देखी जा रही है जिसको लेकर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है

खबरें और भी हैं...