कुत्तों से जान बचाकर बिसोला गांव में घुसा हिरन

भास्कर समाचार सेवा
मेरठ/लावड़। लावड़ क्षेत्र के ग्राम बिसौला में अचानक शनिवार की दोपहर हिरन की प्रजाति पहाड़ा घुस गया। इसके पीछे कुछ कुत्ते भाग रहे थे। ये नजारा देखकर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। देखा देख गांव के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। बताया जाता है, पहाड़ा कुत्तों से जान बचाकर बिसौला गांव के बीच पहुंच गया। ग्रामीणों ने पहाड़ा को कुत्तों से बचाया और उसे एक घेर में बांध दिया। लावड़ चौकी पुलिस को सूचना कर दी। लावड़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हस्तिनापुर फॉरेस्ट टीम को गांव में बुलाकर पहाड़ा को उनके सुपुर्द कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...