
भास्कर समाचार सेवा
सिकंदराबाद। स्थानीय विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने एस डी एम कॉलोनी स्थित भाजपा कार्यालय पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी और जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।
शनिवार को क्षेत्रीय विधायक ठाकुर लक्ष्मी राज सिंह ने एस डी एम कॉलोनी स्थित भाजपा कार्यालय पर जनता दरबार लगाया । जिसमें बिजली, राशन, पेंशन, जमीन विवाद समेत अन्य मामले आए। विधायक ने कई मामलों में अधिकारियों से बात कर समस्या दूर करने का निर्देश दिया कई मामले ऑन द स्पॉट निपटाए गए इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा गणमान्य लोग मौजूद रहे।













