कड़ाके की ठंड से गरीब महिलाओं व पुरूषों को डिबाई कोतवाली में कंबल वितरण कर के दी राहत

भास्कर समाचार सेवा

डिबाई:- नगर कोतवाली के प्रांगण में क्षेंत्र व ग्रामीण वासियों को ठंड से बचाव हेतू कंबल वितरित कियें गयें जिसमें 60 गरीब परिवार की महिलाओं व पुरूषों को क्षेत्राधिकारी भास्कर मिश्रा की पहल पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक छोटे सिंह ने पुलिस कर्मियों के सहयोग से पहली बार सराहनीय कार्य कर गरीबों की मदद का बीड़ा उठाया गया गरीब परिवार के पुरूषों व महिलाओं ने कंबल पाकर पुलिस विभाग के अधिकारियों व सहयोगियों को आशीर्वाद देकर खुशी का इजहार किया। कंबल वितरित करते समय क्राइम इंस्पेक्टर संजय कुमार चंचल,दौलतपुर चौकी इंचार्ज अमित कुमार सिंह,चरनसिंह,केपीसिंह एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

खबरें और भी हैं...