
बताया गुणवत्ता को किया चेक, ठेकेदार को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बोले बच्चो को ठहराने के लिए नहीं रहे कोई कमी उसको लेकर आकर देखा
भास्कर समाचार सेवा
फ़िरोज़ाबाद-मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ बलवीर सिंह आचार्य ने आई हॉस्पिटल के पीछे नर्सिंग कॉलेज के लिए स्वीकृत बिल्डिंग का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश संबंधित ठेकेदार को दिए।
बताया गया मेडिकल कालेज के साथ एक नया आयाम जुड़ गया है नया नर्सिंग कॉलेज स्वीकृत होने के बाद आई हॉस्पिटल के पीछे बिल्डिंग में उसको लेकर कार्य शुरू हो गया है जिसको लेकर मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ बलवीर सिंह ने औचक निरीक्षण किया, साथ ही मीडिया से बात करते हुए बताया कि नया नर्सिंग कॉलेज स्वीकृत होने के बाद यहां बच्चो को ठहराने के लिए हॉस्टल का निर्माण कराया जा रहा है तो उसका औचक निरीक्षण किया है, गुणवत्ता को भी देखा है साथ ही सुधार की दृष्टि से ठेकेदार को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए है।













