
मकर संक्रांति का त्योहार आज देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। माघ मेले में पड़ने वाले दूसरे स्नान पर्व के मौके पर गंगा, यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। सर्दी के बावजूद श्रद्धालु स्नान और दान कर रहे हैं।
दरअसल, मकर संक्रांति के अवसर पर संगम की त्रिवेणी में स्नान और दान का खास महत्व होता है। इस दिन आस्था की डुबकी लगाई जाती है। कड़ाके की ठंड पड़ने के बावजूद श्रद्धालुओं में जो आस्था का जोश है उसमें कमी नहीं नजर आ रही है। इस दिन स्नान और दान सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में अलग-अलग जगहों से कई तस्वीरें सामने आई है जिसमें श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते दिखाई दे रहे हैं।
संगम पर मकर संक्रांति स्नान शनिवार से शुरू हो गया है। अब ऐसे में कई तस्वीरें सामने आ रही है। पहली तस्वीर उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सामने आई है जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में पवित्र स्नान किया और पुण्य की डुबकी लगाई।
#WATCH उत्तर प्रदेश: मकर संक्रांति के अवसर पर वाराणसी में श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में पवित्र स्नान किया। #MakarSankranti pic.twitter.com/YiNW0uHKUk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2023
उत्तर प्रदेश: मकर सक्रांति के अवसर पर वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में पवित्र स्नान किया। #MakarSankranti pic.twitter.com/2lltDg2Wxx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2023
इसके अलावा पश्चिम बंगाल से भी तस्वीरें सामने आई हैं। जहां मकर संक्रांति के अवसर पर गंगासागर मेले के दौरान पवित्र डुबकी लगाने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से कई हिंदू भक्त और नागा साधु कोलकाता के बाबू घाट पर एकत्रित हुए।
पश्चिम बंगाल: मकर संक्रांति के अवसर पर गंगासागर मेले के दौरान पवित्र डुबकी लगाने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से कई हिंदू भक्त और नागा साधु कोलकाता के बाबू घाट पर एकत्रित हुए। (13.01) pic.twitter.com/2N0Zvm5nPb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2023
मकर संक्रांति के मौके पर पंजाब में भी आस्था की डुबकी देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने स्वर्ण मंदिर में अरदास की और स्नान किया। माघ मेले के दूसरे स्नान और मकर संक्रांति के मौके पर संगम नगरी प्रयागराज में विशेष तैयारियां की गई हैं। आज पहला मुख्य स्नान पर्व है। इस मौके पर प्रयागराज में भी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने वाली है। स्नान को देखते हुए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है।
उत्तर प्रदेश: मकर संक्रांति के मौके पर प्रयागराज में श्रद्धालुओं ने संगम तट पर स्नान किया। pic.twitter.com/ymmeon9GDe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2023











