ताजा आंकड़े : देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 89 नए मरीज, इसी में है एक गुड न्यूज़

नई दिल्ली, (हि.स.)। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 89 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि इस अवधि में 163 मरीज स्वस्थ हुए।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव मामले 2,035 हैं। देश में अबतक 4,41,48,472 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में देशभर में 1.63 लाख नमूनों की जांच की गई। अबतक कुल 91.34 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है।

देश का मौजूदा रिकवरी रेट 98.8 है और दैनिक संक्रमण की दर 0.5 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 50,871 खुराक दी गई। इसके साथ देश में अबतक कुल 220.17 करोड़ वैक्सीन दी जा चुकी है।

खबरें और भी हैं...