
दैनिक भास्कर न्यूज
अमृतपुर । फर्रुखाबाद राजेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव गांधी निवासी पिंटू सोमवंशी मंडल अध्यक्ष भाजपा युवा ने राजेपुर थाने में तहरीर देकर गांव निबिया निवासी शिवम यादव पुत्र स्वर्गीय राम भजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है । तहरीर में कहां है कि गांव निबिया निवासी शिवम यादव पुत्र स्वर्गीय राम भजन के द्वारा सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का प्रयोग किया गया व आपत्तिजनक पोस्ट भी की गई ।
तहरीर के आधार पर राजेपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है जबकि पिंटू सोमवंशी मंडल अध्यक्ष भाजपा युवा के द्वारा बताया गया की सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी व आपत्तिजनक पोस्ट कर अपमानित किया गया। राजेपुर थाना अध्यक्ष सत्यप्रकाश का बताना है सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी व आपत्तिजनक पोस्ट की तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है ।

















अखिलेश यादव का वाराणसी में बड़ा ऐलान: ‘2027 में खुद नहीं लडूंगा विधानसभा चुनाव, सीधे मुख्यमंत्री पद की लूंगा शपथ’; भाजपा पर बोले तीखे हमले