फ़तेहपुर  : आग लगने से तीन घरों की गृहस्थी जलकर खाक, देखें ये खौफनाक नज़ारा

भास्कर ब्यूरो

खागा/फ़तेहपुर । शनिवार दोपहर किशनपुर थाना क्षेत्र के अफजलपुर मजरे गढ़ा गांव में जगन्नाथ निषाद, जागेश्वर व रामनरेश निषाद के घर के छप्पर के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन वायर के छप्पर में छू जाने से आग लग गई। भुक्तभोगियों ने आगजनी की सूचना दमकल विभाग समेत पुलिस व पावर हाउस कर्मियों को दी। सूचना मिलते ही पावर हाउस कर्मियों ने सप्लाई को ब्रेक डाउन कर दिया। जिसके बाद ग्रामीण स्वयं से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। जिन्होंने तीन घण्टो की लगातार कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया लेकिन जब तक वो आग बुझाने में कामयाब होते तीनो घरों के अन्दर रखा गृहस्थी का सामान जलकर स्वाहा हो गया। 

आगजनी की त्वरित सूचना देने के बाद भी आग बुझने के घण्टो बाद भी दमकल गाड़ी के मौके पर न पहुंचने से ग्रामीणों में विभागीय कर्मियों के बीच रोष ब्याप्त हो गया। हालांकि आगजनी की सूचना पाते ही एसडीएम मनीष कुमार ने तुरन्त राजस्व टीम को घटना स्थल रवाना करते हुए नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया जिसके अनुपालन में राजस्व कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर न सिर्फ नुकसान का आकलन किया बल्कि आगजनी का शिकार हुए भुक्तभोगी किसानों को हर सम्भव मदद दिलाए जाने का भरोसा भी दिलाया।

खबरें और भी हैं...