
इंस्पेक्टर ने हल्का दरोगा के लिए भी अमर्यादित टिप्पणी की
अमर्यादित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल
अभी हल्का बदला, एक रिपोर्ट पर जिला बदलवा दूंगा, ऑडियो वायरल
बरेली। कहां हो भई तुम, तेरा दिमाग ज्यादा दुरुस्त हो गया है। तू उड़ना शुरू कर देता है मुल्ला होने की वजह से मुल्लाओं के क्षेत्र में नौकरी कर रहा है ज्यादा सीर खाने को मिल रही है। अभी तो तेरा हल्का बदला है। एक रिपोर्ट में तेरा जिला बदलवा दूंगा, औरैया के लिए अगले महीने जो दो नाम जाने हैं अब तेरा नाम भेजूंगा। इंस्पेक्टर बिथरी अश्वनी कुमार सिंह का थाने के सिपाही के साथ अमर्यादित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
हल्का दरोगा के साथ ड्यूटी पर था सिपाही
वायरल ऑडियो रिकॉर्डिंग में दूसरा सिपाही गुलफाम से कह रहा है कि सर बात करेंगे। इंस्पेक्टर के पूछने पर सिपाही जय हिंद करते हुए कह रहा है कि वह मनपुरिया गया था। दरोगा जी साथ लेकर गए थे। दरोगा जी चौकी की तरफ चले गए। वह कुआटांडा की तरफ आ रहा है। इंस्पेक्टर ने कहा कि जब उन्होंने मैसेज डाल रखा है कि कप्तान साहब का आदेश है। सात बजे से चेकिंग होगी तो तुम बाइक से क्यों गए।
सिपाही को साथ ले जाने वाले दरोगा पर अमर्यादित टिप्पणी
वायरल ऑडियो में सिपाही कह रहा है कि साहब दरोगा जी ने बुलाया था। वह नरियावल से साथ लेकर गए थे। इंस्पेक्टर ने दरोगा के बारे में पूछा तो सिपाही ने दरोगा का नाम बताया। नाम सुनने के बाद इंस्पेक्टर ने दरोगा को लेकर भी अमर्यादित टिप्पणी की। साथ ही सिपाही को धमकी दी कि अभी तो हल्का बदला है एक ही रिपोर्ट पर जिला बदलवा दूंगा।
दो सिपाही जाने हैं। तुझे औरैया भिजवाता हूं।
वायरल ऑडियो में गुलफाम सिपाही से इंस्पेक्टर कह रहे है कि अगले महीने दो नाम जो औरेया जाने है। उसी में तेरा नाम शामिल करवा दूंगा। वायरल ऑडियो में सिपाही के लिए कहा जा रहा है कि तेरा दिमाग ज्यादा दुरुस्त हो गया है। उड़ना शुरू कर देता है। मुल्ला होने की वजह से मुल्लाओं के क्षेत्र में नौकरी कर रहा है ज्यादा सीर खाने को मिल रही है। ये ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।













