
पयागपुर/बहराइच l पयागपुर थाने पर आने वाली पीड़ित जनता की मदद करना हमारा सबसे पहला धर्म बनता है ; यह बात नवागंतुक थाना अध्यक्ष पयागपुर श्यामदेव चौधरी ने पत्रकारों से एक भेंट में व्यक्त की l
थाना अध्यक्ष पयागपुर ने बातचीत करते हुए कहा कि अपराधियों का स्थान जेल है, क्षेत्र के सम्मानित लोगों का ही सम्मान हैl
उन्होंने आगे भी कहा कि लगातार बहराइच जनपद में चौथी बार थानाध्यक्ष का प्रभार मिल चुका है जिसका एक कारण यह भी है कि मेरे अंदर किसी प्रकार का भेदभाव नहीं, सबको समान समझने ,अपने उच्चाधिकारियों के आदेश निर्देशानुसार कानून व्यवस्था चुस्त एवं दुरुस्त बनाए रखना ही मेरी पहली प्राथमिकता बनती है l
इस अवसर पत्रकार जेडी पांडे त्यागी जी, श्याम जी मिश्रा, श्यामसुंदर श्रीवास्तव, शास्त्र तिवारी, महेश अग्रवाल, मंगल प्रसाद शर्मा, केसी शुक्ला, आदि पत्रकार गण मौजूद रहे l

















अखिलेश यादव का वाराणसी में बड़ा ऐलान: ‘2027 में खुद नहीं लडूंगा विधानसभा चुनाव, सीधे मुख्यमंत्री पद की लूंगा शपथ’; भाजपा पर बोले तीखे हमले