सिक्सर किंग ने बिरयानी को लेकर शमी की कर दी खिचाई, VIDEO हुआ वायरल

भारत ने रविवार को विशाखापट्टनम में खेले गए टेस्ट सीरीज के पहले मैच में साउथ अफ्रीका को 203 रन से हराया। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच की दोनों पारियों में शतक लगाकर मैन ऑफ द मैच बने रोहित शर्मा ने टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। लेकिन रोहित के अलावा मोहम्मद शमी ने भी इस मैच में पांच विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भुमिका निभाई। रोहित ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में शमी की तारीफ करते हुए उनके बिरयानी प्रेम के बारे में भी बताया।

https://www.instagram.com/p/B3Rbg47AQvR/?utm_source=ig_embed

रोहित ने कहा, हम चाहते थे कि शमी और ईशांत फ्रेश रहें, जिससे कि स्पिनरों पर ज्यादा दबाव न पड़े। हमने फैसला किया हम तेज गेंदबाजों से दो या तीन ओवरों का स्पैल डलवाएंगे। हम सबको पता है कि, जब शमी फ्रेश होता है तो वह क्या कर सकता है, साथ ही थोड़ी बिरयानी मिलने पर भी।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha