बेखौफ बदमाशों ने मूढ़ैल मोड़ पर दाल व्यापारी के मुनीम से मारपीट कर तीन लाख लूटे

पुलिस से बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार की शाम बरला थाना क्षेत्र के मूढ़ैल मोड़ पर दाल व्यापारी के मुनीम को मारपीट कर तीन लाख रुपये लूट लिए। वह छर्रा के व्यापारियों से भुगतान लेकर बस से अलीगढ़ लौट रहे थे। बाइक सवार चार बदमाशों ने बस रोक कर उन्हें नीचे उतार लिया और वारदात को अंजाम दे फरार हो गए।

ऐसे हुई लूट

अलीगढ़ के महावीर गंज स्थित गुप्ता दाल मिल के मुनीम विष्णु पुत्र श्यामसुंदर मंगलवार की सुबह छर्रा गए थे।  शाम 5 बजे लौटते समय बदमाशों ने गांव मूढ़ैल मोड़ के निकट धावा बोल दिया। सूचना पर एसओ बरला आरपी गौतम मय दलबल पहुंच गए। बदमाशों को दबोचने के लिए नाकाबंदी भी कराई गई, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। अहम बात यह है कि जैसे-जैसे दीपावली नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। जबकि सरकार अपराधिक घटनाओं को कम दिखाकर वाहवाही लेने में लगी हुई है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment