
बहराइच l नानपारा लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण पिछले 3 वर्षों से नानपारा- लखीमपुर मार्ग बदहाल है l वर्षा होने पर जर्जर मार्ग तालाब का रूप ले लेता है यात्री इसमें गिर कर घायल हो जाते हैं। आपको बता देंगे नानपारा लखीमपुर मार्ग इंडियन बैंक के निकट मुख्य मार्ग 3 वर्षों से बदहाल है वर्षा होने पर यात्रियों को आवागमन में भारी समस्या का सामना करना पड़ता है विभागीय अधिकारियों को शिकायत होती है तो खराब मार्ग पर ईट के टुकड़े डालकर बराबर करने का प्रयास किया जाता है ईट के टुकड़े डालने के बाद यात्रा करना और भी दुश्वार हो जाता है l
खराब सड़क के चलते 3 वर्षों में कई लोगों के हाथ पैर टूट चुके हैं
वर्षा होने पर इसमें लोग गिरकर चोट खा जाते हैं। क्षेत्रीय नागरिक जब विधायक और सांसद से बात करते हैं तो उन्हें आश्वासन मिलता है परंतु 3 वर्षो से खराब इस सड़क को ठीक नहीं किया जा रहा है। पीड़ित नागरिकों ने खराब सड़क को यथाशीघ्र बनवाए जाने की मांग प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है।









