भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सहयोगी ने 25937 वोटों से हासिल की एक तरफा जीत….

 अलीगढ़ के इगलास विधानसभा की धनीपुर मंडी पर मतगणना के सभी राउंड पूरे हो गए। भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सहयोगी ने एक तरफा जीत हासिल की। दूसरे स्थान पर बसपा रही। कांग्रेस व लोकदल समेत बाकी प्रत्याशी जमानत तक नहीं बचा सके। जीत की खुशी में भाजपाईयों ने लड्डू बांटे और खुशी का इजहार किया।

33वें चक्र का परिणाम👇

1. अभय कुमार (बसपा)– 49736

2. उमेश कुमार (कांग्रेस)- 10786

3. राजकुमार सहयोगी (भाजपा)- 75673

4. पुष्पेंद्र सिंह – 1086

5. मुकेश कुमार (लोकदल)- 4783

6. विकास उर्फ विकास कुमार – 503

7. हरीश कुमार धनगर – 2762

8. नोटा – 1087

कुल योग – 146192

धीरे धीरे आगे बढ़ी भाजपा

अलीगढ़ के इगलास विधानसभा की मतगणना अव्यवस्थाओं के साथ शुरू हुई। मतगणना को लेकर जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं में सुबह से ही उत्साह दिखाई दिया। भाजपा, कांग्रेस व बसपा के प्रत्याशी सुबह ही मतगणना स्थल धनीपुर मंडी पहुंच गए। तैयारियां पूरी होने के बाद मतगणना की गति धीरे-धीरे बढ़ रही है।

सांसद बनने पर रिक्त चल रही थी सीट

विधायक रहे राजवीर दिलेर के हाथरस सांसद चुने जाने के बाद इगलास विधानसभा सीट रिक्त चल रही हैं। 21 सितंबर को चुनाव आयोग ने यहां उपचुनाव कराने की घोषणा की थी। कुल 10 उम्मीदवारों ने यहां दावेदारी ठोंकी। लेकिन, रालोद समेत तीन प्रत्याशियों के जांच में खारिज हो गए। महज सात प्रत्याशी ही मैदान में बाकी रह गए। अब सोमवार को इसके लिए मतदान हुआ। गोवंश, विकास कार्य व जनप्रतिनिधियों की बेरुखी से नाराज लोगों ने मतदान में ज्यादा रुचि नहीं ली। दो दर्जन के करीब गांव में मतदान का बहिष्कार कर दिया। इसी के चलते आजादी के बाद सबसे कम 39.06 फीसद ही वोट पड़े। कुल 3.75 लाख मतदाताओं में से महज 1.46 लाख ने ही वोट डाले। एक ही कक्ष में कुल 14 टेबल लगी हैं। दोपहर 12 से एक बजे तक परिणाम आने की उम्मीद हैं।

20 फीसद पर बचेगी जमानत

कुल सात प्रत्याशी मैदान में हैं। किसी भी प्रत्याशी को अपनी जमानत बचाने के लिए कुल पड़े वोटों का 20 फीसद मत लेना अनिवार्य हैं। ऐसे में इस बार यहां कुल 146354 वोट पड़े हैं। ऐसे में प्रत्याशी को जमानत बचाने के लिए 29270 वोट लेने पड़ेंगे।

ये प्रत्याशी थे मैदान में

पार्टी, प्रत्याशी

बसपा, अभय कुमार

कांग्रेस, उमेश कुमार,

भाजपा, राजकुमार सहयोगी

स्वतंत्र जनता राज पार्टी, पुष्पेंद्र सिंह

लोकदल, मुकेश कुमार

भाईचारा पार्टी, विकास कुमार

शोषित पार्टी, हरीश कुमार

कुल मतदान, 39.06 फीसद

महिला मतदान, 35.67

पुरुष मतदान, 41.87

—–

यह रही है स्थिति

कुल मतदाता, 374733

कुल पड़े वोट, 146354

—–

कुल पुरुष मतदाता, 201373

कुल पड़े वोट, 84317

—-

कुल महिला मतदाता, 173350

कुल पड़े वोट, 61836

—–

कुल अन्य मतदाता, 10

कुल पड़े वोट, 01

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

4 + 2 =
Powered by MathCaptcha