
रूपईडीहा/बहराइच । औषधि निरीक्षक विनय कृष्ण ने रूपईडीहा स्थित चार मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दवाओं के लिए जरूरी लाइसेंस, रखरखाव, एक्सपायरी तिथि की दवाएं और गुणवत्तापूर्ण दवाओं की जांच की गई । कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठानों से अधोमानक स्तर की दवाएं होने के संदेह में जांच के लिए सैंपल भी लिया गया ।
साथ ही दवाओं के रखरखाव, स्टोर में साफ सफाई व शेड्यूल एच, एच-1 की औषधियों के क्रय-विक्रय अभिलेखों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने मेडिकल के लगे सीसीटीवी कैमरा की भी जांच की। साथ ही यह भी कहा है कि अगर किसी भी दुकान पर नशीली दवाओं पाई गई कठोरतम कार्रवाई की जाएगी ।
Dainikbhaskarup.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X
















अखिलेश यादव का वाराणसी में बड़ा ऐलान: ‘2027 में खुद नहीं लडूंगा विधानसभा चुनाव, सीधे मुख्यमंत्री पद की लूंगा शपथ’; भाजपा पर बोले तीखे हमले