गोरखपुर हत्याकांड : शव लेकर गोरखपुर से लखनऊ पहुंचा पीड़ित परिवार, प्रधान पुत्र पर लगाया हत्या का आरोप

सुनवाई न होने से आहत था पीड़ित परिवार 

लखनऊ। राजधानी में बुधवार शाम पुलिस प्रशासन के उस वक्त हाथपांव फुल गए जब जनपद गोरखपुर से पहुंचा पीड़ित परिवार शव लेकर सीएम आवास की तरफ बढ़ने लगा आननफानन में पहुंची पुलिस ने पीड़ितों रोक कर उन्हें गौतमपल्ली थाने लेकर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। बताते चले कि जनपद गोरखपुर के बरहल थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले पीड़ित परिवार के अनुसार 29मई को उनके घर शादी समारोह का प्रोग्राम चल रहा था। उसी दिन उनकी नाबालिग बेटी खेत कुछ काम के लिए गई थी। जहां उनके अनुसार गांव के प्रघानपुत्र द्वारा उसका अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई जहां पुलिस ने जल्द उनकी बेटी के घर वापस लौट आने की बात कही।


लेकिन हफ्तों बाद भी वो नही लौटी तो उन्होंने ने आला अधिकारियों से गुहार लगाई जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और पीड़ित परिवार के लोगों को दिल्ली लेकर पहुंचा जहां नाबालिग को बराबर किया। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने मामला दर्ज कराने की कोशिश की तो उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया की पुलिस ने मामला तो दर्ज किया लेकिन बिना नाबालिग का  बयान लिए । दबंग लगातार उन्हें धमकी देते रहे और पीड़ित परिवार अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगाता रहा। मृतक गौतम कुमार की पत्नी के अनुसार दबंगों ने उनके पति की घर में घुसकर हत्या कर दी । जिसके बाद इंसाफ न मिलने आहत होकर हम लोग राजधानी लखनऊ पहुंचे थे।  

खबरें और भी हैं...