
दैनिक भास्कर ब्यूरो ,
खागा, फ़तेहपुर । कोतवाली पुलिस ने बुधवार को नगर क्षेत्र के विजय नगर मुहल्ले में अंजाम दी गई चोरी की वारदात का सनसनीखेज खुलासा करते हुए माल सहित वारदात को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
खागा कोतवाली व नगर क्षेत्र के विजय नगर नई बस्ती कैनाल रोड मुहल्ले निवासी राजबहादुर उर्फ ननकू सिंह बीती 15 नवम्बर को स्वजनों समेत घर मे ताला डालकर अपने विजय नगर स्टेशन रोड निवासी रिश्तेदार के घर गये थे तभी सूनेपन का फायदा उठा कर घर के मेन गेट में लगे ताले को तोड़कर दाखिल हुए अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े आलमारी में रखे कीमती जेवरात कीमत तकरीबन 15 लाख समेत नगदी व उपकरण पार कर दिये थे। देर शाम घर लौटने पर भुक्तभोगी घर के बाहरी दरवाजे में लगे ताले को टूट हुआ व जेवरात नगदी व उपकरणों को गायब देखकर सन्न रह गया।
जिसने घटना की लिखित सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसी दौरान मुख़बिर ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ संदिग्ध लोग बड़े भीट बाबा के नजदीक रेलवे लाइन के पास मौजूद हैं। पुलिस तुरन्त मुख़बिर द्वारा बताए गए स्थान के लिए रवाना हो गई। जहां पुलिस को तीन संदिग्ध लोग दिखाई पड़े। जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। जिनको पुलिस ने दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तो ने पुलिसिया पूछतांछ के दौरान अपने नाम पवन उर्फ आशीष सोनकर पुत्र मंगल निवासी ग्राम गढ़ा कोट थाना किशनपुर हाल पता उज्ज्वल सिंह के सामने जीटी रोड, राकेश पुत्र नन्द किशोर निवासी बैरागी का पुरवा, अजय पुत्र रामसिंह निवासी गढ़वा किशनपुर हाल पता बैरागी का पुरवा थाना कोतवाली स्वीकारा है। अभियुक्तो के पास से पुलिस टीम ने सोने व चांदी के आभूषण भी बरामद किया है। जिसको अभियुक्तो ने बीती 15 नवम्बर को विजय नगर कैनाल पटरी नई बस्ती में अंजाम दी गई चोरी के दौरान चोरी किया जाना स्वीकार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्तो के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।
घटना के खुलासे में उपनिरीक्षक रीतेश कुमार राय चौकी प्रभारी कस्बा खागा व उनके हमराहियों ने सराहनीय भूमिका निभाई। हालांकि पुलिस भले ही घटना का महज चौबीस घण्टे बाद खुलासा करने के बाद अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बन रही हो लेकिन भुक्तभोगी ने मीडिया को दिये गए बयान में पुलिस पर चोरी गये सोने चांदी के जेवरातों की खरीफ फरोख्त करने वाले नगर के सराफा बाजार मुहल्ले निवासी दो सर्राफा ब्यवसाइयों को अभय दान देने का आरोप लगाया है।
बकौल भुक्तभोगी, आरोपित दोनों सराफा ब्यवसाइयों का नाम गिरफ्तार व जेल भेजे गए चोरों ने बताया था जिनको पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया लेकिन कुछ घण्टो की बन्द कमरे में मुलाकात के बाद व कुछ स्थानीय सफेदपोशों के हस्तक्षेप के बाद छोड़ दिया जो कि नगर समेत पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस सम्बंध में कोतवाली प्रभारी तेज प्रताप सिंह ने बताया कि किसी सराफा ब्यवसाई के नाम का चोरों ने जिक्र नही किया है।
Dainikbhaskarup.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X
















अखिलेश यादव का वाराणसी में बड़ा ऐलान: ‘2027 में खुद नहीं लडूंगा विधानसभा चुनाव, सीधे मुख्यमंत्री पद की लूंगा शपथ’; भाजपा पर बोले तीखे हमले