नेहा कक्कड़ की हाइट का कॉमेडी शो में उड़ा मजाक, सिंगर ने गौरव और कीकू को सुनाई खरी-खोटी

नेहा कक्कड़ को अक्सर उनके छोटे कद की वजह से आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है. करियर के शुरूआती दौर में उनके कद का मजाक उड़ाया जाता था. हाल ही में एक कॉमेडी शो में नेहा पर एक कॉमेडी सीन क्रिएट किया गया. नाराज नेहा और उनके भाई टोनी ने सोशल मीडिया पर शो मेकर्स की क्लास लगाई है.

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए नेहा ने लिखा, ‘वे इस तरह की नेगेटि‍व वातावरण में नहीं रह सकती हैं. उन्होंने कहा कि जो कुछ भी हुआ उसे भूल जाएं. नेहा ने फैंस के सपोर्ट के लिए भी आभार जताया है. उन्होंने कहा कि वे कल दुखी थीं लेकिन आज नहीं हैं.

https://www.instagram.com/p/ByO5zFmHmxr/?utm_source=ig_embed

https://www.instagram.com/p/B5rfxLRHH3R/?utm_source=ig_embed

https://www.instagram.com/tv/B5p9MIKBf0S/?utm_source=ig_embed

दरअसल, चैनल सोनी मैक्स पर प्रसारित हो रहे डॉ. प्राण लेले शो में डॉक्टर बनें कॉमेडियन कीकू शारदा और नर्स बनें उनके सह- कलाकार गौरव गेरा एक छोटे कद की लड़की का मजाक उड़ाते हैं. वह लड़की खुद को नेहा शक्कर बताती है. लड़की किसी इलाज के लिए डॉक्टर के पास आती है और बात-बात पर सेल्फीज लिए जा रही है. शो में कीकू और गौरव मिलकर ‘नेहा शक्कर’ का मजाक उड़ाते हैं. शो में कीकू ना सिर्फ उनके चेहरा या कद का बल्क‍ि उनके टैलेंट का भी मजाक उड़ाते नजर आते है.

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

26 + = 35
Powered by MathCaptcha