कर्नाटक उपचुनाव में छह सीटो पर खिला कमाल, एक सीट कांग्रेस के खाते में…

कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार प्रदर्शन किया है। सोमवार को मतगणना के बाद अब तक घोषित परिणामों में भाजपा ने छह और कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। मतगणना रुझानों के मुताबिक भाजपा  छह सीटों पर आगे है। नतीजों से खुश मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपने बेटे और कार्यकर्ताओं के बीच जश्न मनाया।
घोषित परिणाम के मुताबिक, येल्लापुर से एएच शिवराम, हिरेकेरूर से बीसी पाटिल, कागवाड से श्रीमंत पाटिल और अथानी से भाजपा उम्मीदवार महेश इरनागौड कुमातल्ली के अलावा आरकेपेट और रानीबेन्नूूूर से भाजपा उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। दो सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।
हुनसूर से कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा में 17 विधायकों को अयोग्य घोषित करने के बाद यहां 15 सीटों पर 5 दिसम्बर को मतदान कराया गया था।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha