Varanasi : कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम हत्याकांड का मुख्य आरोपित बनारसी यादव ढेर

Varanasi : वाराणसी में थाना सारनाथ क्षेत्र में कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या के मुख्य आरोपित और एक लाख रुपये के इनामी सुपारी किलर बनारसी यादव को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने वाराणसी के ही चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बारियासनपुर रिंग रोड पर हुई मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

एसटीएफ की टीम ने घेरेबंदी करते हुए बनारसी को रोका, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में बनारसी यादव गोली लगने से घायल हो गया। घायल बनारसी यादव को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसटीएफ के मुताबिक बनारसी यादव पर दो दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। बनारसी लंबे समय से फरार था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने दो पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। मौके पर पुलिस बल तैनात है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

28 − 25 =
Powered by MathCaptcha