यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 24 IPS अफसरों के तबादले, जानें किस अफसर को कहां मिली पोस्टिंग….देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ: यूपी में आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. इसके तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं, जिसमें प्रमुख नाम संभल की अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा का नाम है. उनको संभल से गौतमबुद्ध नगर भेजा गया है. उनको अपर पुलिस उपायुक्त बनाकर गौतमबुद्ध नगर भेजा गया है.

पुलिस महानिदेश एवं अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ सुजीत पांडेय को पुलिस महानिदेशक,अग्निशमन एवं आपात सेवाएं मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है. इसके अलावा प्रवीण कुमार अपर महानिदेशक एवं पुलिस महानिदेशक अयोध्या परिक्षेत्र, अयोध्या को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन भेजा गया है.

Photo Credit: ETV Bharat

आईपीएस के तबादले का आदेश 

पुलिस महानिरीक्षक ई.ओ.डब्ल्यू. यूपी के.एस. इमैन्युअल को पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस महानिदेशक के जी.एस.ओ यूपी बनाया गया है. विनोद कुमार संयुक्त पुलिस आयुक्त एवं पुलिस कमिश्नरेट कानपुर को पुलिस महानिरीक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद भेजा गया है.

गाजियाबाद कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी को अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है. राज करन नैय्यर को पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर से अपर पुलिस आयुक्त गाजियाबाद भेजा गया है. संकल्प शर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक मिर्जापुर को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट नगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है. पुलिस उपमहानिरीक्ष एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ विपिन टाडा को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है.

Photo Credit: ETV Bharat

ट्रांसफर लिस्ट  

 

अभिषेक यादव को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत से लखनऊ एटीएस पुलिस उपमहानिरीक्षक भेजा गया है. आशीष तिवारी को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर को पुलिस उपमहानिरीक्षक, तकनीकी सेवाएं लखनऊ बनाया गया है. प्रताप गोपेन्द्र यादव को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक, पीटीसी मुरादाबाद से पुलिस उपमहानिरीक्षक लखनऊ मुख्यालय भेजा गया है. सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर भेजा गया है.

ख्याति गर्ग को सेनानायक, 09वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद से पुलिस अधीक्षक खीरी बनाया गया है. रायबरेली के पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह को बस्ती पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा गया है.

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

36 − 33 =
Powered by MathCaptcha