
संसद के बजट सत्र में अमेरिका से डील और पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब पर सातवें दिन भी हंगामा जारी है। विपक्षी सांसद राहुल गांधी को लोकसभा में बोलने से रोके जाने पर हंगामा करते रहे।
लोकसभा शुरू होने के साथ ही सांसदों ने नारेबाजी की। इसके बाद 65 सेकंड के अंदर ही कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। 12 बजे कार्यवाही शुरू हुई, 5 मिनट बाद ही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।
वहीं राज्यसभा में भी राहुल गांधी को बोलने से रोकने का मुद्दा उठाया गया। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने LoP खड़गे से कहा- 4 दिन हो गए। राहुल गांधी नियम नहीं मानते, आप उन्हें समझाते क्यों नहीं।
राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा ने मल्लिकार्जुन खड़गे से कहा कि राज्यसभा में लोकसभा का मुद्दा नहीं उठा सकते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अबोध बालक का बंधक न बनने दें।
हंगामे के बाद विपक्षी सांसद राज्यसभा से वॉकआउट कर गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री आज शाम 5 बजे राज्यसभा में भाषण दे सकते हैं। लोकसभा में उनके जवाब के बिना ही धन्यवाद प्रस्ताव पास हो गया।
सुधांशु बोले- सेनाध्यक्ष, PM और रक्षामंत्री के बीच चर्चा पब्लिक डोमेन में नहीं रख सकतेसांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि नेता सदन मे यदि अबोध शब्द का प्रयोग किया है तो बोध का अर्थ होता है ज्ञान। जिसमें ‘अ’ प्रत्यय लगाकर, जिसे ज्ञान न हो उसके लिए अबोध का इस्तेमाल होता है। ज्ञान की कोई सीमा नहीं होती और अज्ञान की कोई उम्र नहीं होती और अबोध होने का प्रमाण ये कि जिसे ये न पता हो कि फ्लोर ऑफ द हाउस के ऊपर सब्सटेंशियल एविडेंस मीडिया रिपोर्ट्स नहीं होती है। वो अबोध है। जिसे ये न पता हो कि सेनाध्यक्ष और प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री के कम्युनिकेशन पब्लिक डोमेन में नहीं रख सकते।
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यदि किताब की बात है तो मैं कोट करता हूं कि 19 नवंबर 1962 को जवाहर लाल नेहरू ने अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी को लिखा हमें B2 बॉम्बर चाहिए, हमें स्क्वॉड्रन चाहिए, जिसका नेतृत्व आप करें। उस समय अमेरिका में भारत के राजदूत बीके नेहरू, जो नेहरूजी के भतीजे थे, उन्होंने अपनी किताब नाइस गाइज फिनिश लास्ट में लिखा- जब मैं वो पत्र देने जा रहा था प्रेसिडेंट एडवाइजर को तो मुझे इतनी शर्म महसूस हुई थी, एयरफोर्स की कमांड उनको दे रहे हैं। मैं रोया था। इसीलिए ज्ञान और अज्ञान को समझ में रखकर देश के बारे में विचार करना चाहिए।
जगदंबिका पाल बोले- राहुल के कारण 4 दिन की चर्चा बर्बाद हो गईलोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के रवनीत बिट्टू को गद्दार दोस्त कहने पर बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, “सिख समुदाय का निश्चित रूप से अपमान हुआ है। राहुल गांधी जो बयान दे रहे हैं, क्या वह सच में देश के दुश्मन नहीं हैं। वह संसद और लोकतांत्रिक मूल्यों के दुश्मन हैं। यह शायद पहली बार हुआ है कि राहुल गांधी के एक मुद्दे पर अड़े रहने की वजह से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चार दिन की चर्चा पूरी तरह से बर्बाद हो गई।”
लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पास, पीएम जवाब नहीं दे सकेलोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पास कर दिया गया। बजट सत्र में पीएम के जबाव के बिना ही पास कर दिया गया।हंगामे के बीच एक बार फिर लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
राज्यसभा से विपक्ष के सांसदों का वॉकआउटराज्यसभा में हंगामा कर रहे विपक्षी सांसद वॉकआउट कर गए। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को एमएम नरवणे की किताब से कोट करने की इजाजत नहीं दी गई।
इसके बाद जेपी नड्डा ने कहा कि प्रजातंत्र के बारे में बोलने वाले लोग किस तरह से प्रजातंत्र का गला घोंट रहे हैं। सामने दिख रहा है। सभापति जी लीडर ऑफ अपोजिशन को तीन बार मौका दिया गया बोलने के लिए और उन्होंने अपनी पूरी बात कही। लेकिन उनका एजेंडा कुछ और है। एजेंडा ये है कि जो पीएम मोदी जी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उसमें कैसे बाधा डाली जाए। ये कांग्रेस का एजेंडा हो गया है।
खड़गे के लिंचिंग वाले कमेंट पर भड़की वित्त मंत्री सीतारमणराज्यसभा में निर्मला सीतारमण ने कहा- मैं LoP का सम्मान करती हूं। लेकिन मैंने सुना उन्होंने कहा कि तुम लोग लिंच करते हो, माफ कीजिए लेकिन मैं चाहूंगी कि ये शब्द हटाए जाएं। LoP को कोई अधिकार नहीं है कि ऐसी बातें कहें। दूसरी बात यदि ये लिंचिंग की बात करते हैं। मैं इन्हें याद दिलाना चाहूंगी कि राजस्थान में इनकी सरकार थी, वहां BJP की महिला कार्यकर्ता के साथ अत्याचार हुआ था, तब आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं होती थी।
दरअसल खड़गे ने कांग्रेस पर उठाए गए सवाल के जवाब में कहा था- मैं कहूंगा कि आप हमारी पार्टी पर मत बोलिए। हमारी पार्टी में आपकी तरह नहीं है कि कोई लिंचिंग करता है, रेप करता है या रेप समर्थक का समर्थन करता है।
निशिकांत बोले- स्पीकर तय करेंगे मैंने किस नियम का उल्लंघन किया बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा- स्पीकर तय करेंगे कि मैंने किस नियम का उल्लंघन किया है। मैं राहुल गांधी नहीं हूं, इसलिए स्पीकर की चेतावनी के बाद भी मैं चिल्लाता नहीं रहूंगा। हो सकता है कि उन्हें स्पीकर के लिए कोई सम्मान न हो, लेकिन बीजेपी संविधान का सम्मान करती है। अगर स्पीकर को लगता है कि मुझे सदन से बाहर भेज देना चाहिए, तो मैं उनका कहना मानूंगा और उनके आदेश का विरोध नहीं करूंगा। आज फिर मैं कई फाइलें लाया हूं। कंगना बोली- राहुल गांधी की मानसिकता भ्रष्ट लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर, बीजेपी सांसद कंगना रनोट ने कहा, “उनके शब्दों के चुनाव को देखिए, जिस तरह से उन्होंने एपस्टीन फाइलों के बारे में भी कहा कि इसमें और ‘माल’ और ‘कबाब’ है। ऐसी सड़ी हुई और भ्रष्ट मानसिकता वाले व्यक्ति से आप क्या उम्मीद कर सकते हैं।” जेपी नड्डा बोले- पार्टी को अबोध बालक का बंधक न बनाएंराज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी कल तैयार बैठे थे, वहां (लोकसभा) जो भी चीजें हुईं, उनका जवाब देने के लिए। आपने सदन ही नहीं चलने दिया। अब यहां भी यही कर रहे हैं। आप बहुत सीनियर हैं।
जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए विपक्ष के नेता खड़गे को नसीहत दी कि आप अपनी पार्टी को अबोध बालक का बंधक मत बनाइए। उन्होंने कहा कि आप स्वतंत्र रूप से अपनी पार्टी चलाइए।
इस पर खड़गे ने कहा कि आपने जो नाबालिग जैसा हिंदी में कुछ कहा वह ठीक नहीं है। आप किसी के बारे में ऐसा नहीं कह सकते। मुझे आप जो पाठ पढ़ा रहे हैं वह ठीक नहीं है। दोनों सदन मिलकर चलते हैं। एक और बात बार-बार मत टोको कि हमारी पार्टी कैसी है। आपकी पार्टी को तो मोदी जी ने बंधक बना रखा है।
किरेन रिजिजू बोले- 3 दिन में ऐसा क्या हुआ कि इतना शोर-शराबा होने लगा किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में कहा कि सदन में आज का शोर-शराबा हैरान करने वाला है। कल शाम तक तो सब ठीक था। कल तय किया गया था कि खड़गे का भाषण होगा। जैसे तय किया गया था वैसे ही हुआ। उन्होंने अपनी बात रखी। अच्छी बहस हुई। आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का चौथा दिन है। पीएम का भाषण होना है। इससे पहले विपक्ष हाउस में शोर कर रहा है। जबकि सदन के बाकी मेंबर पीएम के भाषण का इंतजार कर रहे हैं। अगर कांग्रेस, पीएम का भाषण नहीं सुनना चाहती है तो मैं उनकी बात नहीं करूंगा लेकिन बाकी लोग सुनना चाहते हैं। ओम बिरला बोले- कल जो हुआ वह सदन की गरिमा के खिलाफओम बिरला ने कार्यवाही स्थगित करते हुए कहा कि 4 फरवरी को सदन में जो हुआ, वह सदन की गरिमा के अनुकूल नहीं था।कार्यसूची के अनुसार, लोकसभा में 12 बजे से केंद्रीय बजट 2026-27 पर चर्चा शुरू होने वाली है।
प्रियंका बोलीं- राहुल को बोलने दें, वे डर क्यों रहे कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- उन्हें LoP को बोलने देना चाहिए। उन्हें राहुल गांधी को बोलने देना चाहिए। वे किस बात से डर रहे हैं। क्या वे इस बात से डर रहे हैं कि वह किसी किताब से कुछ कोट करेंगे। क्या वे इस बात से डर रहे हैं कि हम उन्हें जवाबदेह ठहराएंगे क्योंकि उन्होंने यह ट्रेड डील की है, जिसके तहत सभी किसानों की जिंदगी बर्बाद होने वाली है।














