सनसनीखेज खुलासा : खेत में मिले अधजले शव की हुई शिनाख्त, 15 दिन पहले प्रेमी के साथ घर से गई थी युवती

कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रितुकला में बीते बुधवार को आलू के खेत से मिले अधजले युवती के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतका की पहचान कन्नौज कोतवाली के अहमदपुर रौनी गांव निवासी महक (19) के रूप में हुई है। मां और भाई ने पुलिस के सामने फोटो देखकर शव की पहचान की। युवती 20 दिसंबर को गांव के ही एक युवक के साथ घर से चली गई थी, लेकिन परिजनों ने बदनामी के डर से पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी थी। बताते चले कि बुधवार को ग्राम रितुकला निवासी रामबाबू कुशवाहा के आलू के खेत में युवती का अधजला शव पड़ा मिला था। शव का चेहरा पूरी तरह नहीं जला था। ग्रामीणों ने फोटो देखकर परिजनों को जानकारी दी।

इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और फोटो के आधार पर शव की शिनाख्त की।मृतका की मां रेशमा का आरोप है कि गांव के युवक ने ही बेटी की हत्या कर शव को जला दिया, ताकि पहचान न हो सके। परिजनों का कहना है कि 20 दिसंबर के बाद से महक से कोई संपर्क नहीं हो पाया था। शव की शिनाख्त होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।एसपी विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

पिता का निधन, एक भाई जेल में बंद

ग्रामीणों के अनुसार महक के पिता असी अली का पहले ही निधन हो चुका है। उसका एक भाई रफ्तार कानपुर जेल में बंद है, जबकि दूसरा भाई परिवार सहित अलग रहता है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

+ 56 = 57
Powered by MathCaptcha