सपा नेता का नाबालिग से लव-जिहाद, फिर ब्लैकमेलिंग…पिता की मौत के बाद इश्क के झांसे में फंसाया

 
 –
 
– धर्म परिवर्तन के लिए राजी नहीं होने पर बदनाम करने की धमकी
– सगाई की भनक लगने पर होने वाले पति को बुलाकर धमकाया

कानपुर। फिलवक्त उसकी उम्र 28 बरस है। दस दिन बाद वैलेंटाइन-डे पर अपने पिया के आंगन जाने की तैयारी है। हाथों में मेहंदी रच गई है, लेकिन एक तूफान ने सपनों को रौंदने का इरादा जाहिर कर दिया है। घाटमपुर में सपा की राजनीति करने वाले आमिर जैदी ने करीब 12 साल पहले, जब वह नाबालिग थी तो उसे झांसा देकर और सहारा बनकर जिस्म को रौंदना शुरू किया तो हैवानियत के पन्ने कई साल तक इतिहास बनते रहे। अब 28 बरस की होने पर परिजनों ने जाति-बिरादरी देखकर ब्याह तय किया तो लव-जिहाद करने वाला सपा नेता किसी हिंदू से शादी करने पर बदनाम करने की धमकी देकर रिश्ता तुड़वाने की कोशिश में जुटा है। तीन साथियों के साथ मिलकर होने वाली दुल्हन को धर्म-परिवर्तन के लिए मजबूर करने की साजिश है। ससुराल वालों को धमकाया गया तो दुल्हन का सब्र टूट गया और मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद सपा नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है। खबर फैलने के बाद सपा ने खुद को आमिर रजा से अलग-थलग करते हुए सपा से जुदा इंसान बताया है।


पिता की मौत के बाद इश्क के झांसे में फंसाया
14 फऱवरी को सात फेरों की तैयारी में जुटी दुल्हन तीन दिन से थाना-चौकी की परिक्रमा करने में जुटी थी। उसने बताया कि, वर्ष 2013 में पिता की मृत्यु के समय उसकी उम्र 16 वर्ष थी। पिता का साया हटने के कारण मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। ऐसे में बीरपुर निवासी सपा नेता आमिर जैदी ने सहारा दिया। कुछ समय बाद प्यार के जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाए और चोरी से वीडियो बना लिया। कुछ समय बाद गलती का अहसास होने पर रिश्ता खत्म करना चाहा तो आमिर जैदी ने वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसके बाद आए दिन धमकाकर बुलाता था और जिस्म को नोंचने के बाद वापस भेज देता था। पीड़िता के मुताबिक 18 सितंबर 2025 को परिवार ने जाति-बिरादरी देखकर रिश्ता पक्का कर दिया। सगाई की तिथि 29 अक्टूबर को और विवाह की तिथि 14 फरवरी 2026 तय हुई ।


सगाई के बाद जुदाई की साजिश में जुटा नेता
लव-जेहाद की शिकार ने बात करना बंद कर दिया था, लेकिन आमिर जैदी को सगाई की खबर लगी तो अपने साथियों शनि उर्फ सनी अब्बास, रिजवी और राजा उर्फ अख्तर अंसारी के साथ मिलकर धमकाने लगे। आरोप है कि, तीनों ने अश्लील वीडियो को इंस्ट्राग्राम पर वायरल करने की धमकी देकर धर्म-परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। साथ ही धमकाया कि, यदि किसी हिंदू लड़के के साथ विवाह किया तो जिंदगी बर्बाद कर देंगे। सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर दिया जाएगा, ऐसे में ससुराल वाले खुद पीछे हट जाएंगे। आमिर जैदी ने कहाकि, लड़की ने बात नहीं मानी तो उसके सभी रिश्तेदारों और दोस्तों को अश्लील फोटो भेजने के साथ इलाके में लड़की के नाम की अश्लील चिट्ठी बंटवाकर हिंदू समाज में बदनाम कर दिया जाएगा।

कानपुर में सगाई, ससुराल वालों को धमकाया
आमिर जैदी की हरकत से परेशान होकर लड़की परिजनों ने घाटमपुर से दूर कानपुर में सगाई का कार्यक्रम किया, लेकिन भनक लगने के बाद आमिर जैदी ने फर्जी आईडी के जरिए होने वाले पति और ननद को नौबस्ता गल्लामंडी में समाधि पुलिया के पास बुलाकर धमकाते हुए कहाकि, घाटमपुर में शादी करने आने पर जिंदगी खत्म होने की आशंका है। मामले में इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट, आईटी एक्ट, धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम और धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट लिखी गई है। सपा नेता आमिर जैदी को जेल दिया गया है। इस मामले में सपा के घाटमपुर विधानसभा क्षेत्रअध्यक्ष राजू वर्मा ने बताया कि आरोपित आमिर जैदी का पार्टी से कोई संबंध नहीं है। वह काफी समय से न तो पार्टी का सक्रिय सदस्य है और न ही उसके पास कोई पद है।
——-

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment