इश्क का जुनून : प्रेमिका की शादी कहीं और हुई तो टावर पर चढ़ा, मंजर देख कांप उठी रूह. …देखें VIDEO

-गुरसहायगंज कोतवाली के पुराभोज गांव की घटना, 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक गिरा
-परिजनों और पुलिस के समझाने की नहीं की परवाह, तमाशबीन बने रहे ग्रामीण

छिबरामऊ/सिकंदरपुर। प्यार में इंसान किस हद तक जा सकता है, इसका एक खौफनाक मंजर बुधवार सुबह ग्राम पुराभोज में देखने को मिला। एक तरफा प्यार में पागल 18 वर्षीय युवक सुमित राजपूत मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जहां से गिरकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
 
 
-शादी की जिद और मौत का ‘लाइव’ ड्रामा
ग्रामीणों के अनुसार, सुमित अपनी ही एक रिश्तेदारी की युवती से बेहद प्रेम करता था। तीन दिन पहले ही उस युवती की शादी किसी दूसरे युवक से हुई थी। इसी बात से आहत होकर सुमित सुबह गांव के बाहर स्थित 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वह ऊपर से चिल्ला-चिल्लाकर कह रहा था, “मेरी शादी उसी लड़की से करा दो, वरना मैं कूद जाऊंगा।”
 
 
घंटों चली मान-मनौव्वल, पर नहीं माना सुमित
युवक को टावर पर चढ़ा देख नीचे भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों के साथ-साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने भी उसे नीचे उतारने के लिए काफी मिन्नतें कीं, लेकिन सुमित पर जुनून सवार था। सुबह करीब 10 बजे, पुलिस और ग्रामीणों की आंखों के सामने ही वह टावर से नीचे गिर गया।आनन-फानन में उसे गुरसहायगंज स्थित सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने दबी जुबान में कहा कि एक तरफा प्यार के जुनून में सुमित ने यह भी नहीं सोचा कि उसके जाने के बाद उसकी बूढ़ी मां और बीमार भाई का क्या होगा?
 
 
घर का इकलौता सहारा था सुमित
सुमित की मौत ने उसके पीछे एक बेसहारा परिवार छोड़ दिया है।
 
 
पिता का साया पहले ही उठा: सुमित के पिता की तीन साल पहले मौत हो चुकी है।
– 
 
-बीमार भाई की जिम्मेदारी:
घर में मां और एक छोटा भाई है, जो मानसिक रूप से बीमार रहता है।
 
 
-कंधों पर था बोझ:
बहन की शादी 5 साल पहले हो चुकी थी। सुमित ही मजदूरी कर अपने घर का खर्च चला रहा था।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

8 + = 14
Powered by MathCaptcha