IPL 2026: Live मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी ने सरेआम मैदान पर क्यों उतार दी अपनी पैंट? वायरल वीडियो का पूरा सच

आईपीएल 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से कोहराम मचाने वाले युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी इस समय सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मुकाबले में पहले तो उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से गेंदबाजों के धागे खोले, लेकिन मैच खत्म होने के बाद मैदान पर कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। लाइव मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी ने सरेआम मैदान पर ही अपनी पैंट उतार दी, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है। आखिर इस युवा खिलाड़ी ने भरी महफिल में ऐसा कदम क्यों उठाया? आइए जानते हैं इसके पीछे की पूरी कहानी।

प्लेयर ऑफ द मैच मिलते ही कैमरे के सामने की ये हरकत

दरअसल, यह पूरा नजारा मैच के दौरान का नहीं बल्कि खेल खत्म होने के बाद का है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टीम को धमाकेदार जीत दिलाने के बाद वैभव सूर्यवंशी को उनकी जांबाज पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के अवॉर्ड से नवाजा गया। अवॉर्ड लेने के बाद जैसे ही वैभव मैदान से वापस लौटने लगे, उन्होंने कैमरे के सामने ही कुछ ऐसा किया जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @str1ghtdrive

वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वैभव ने सबसे पहले अपने जूते उतारे और आरामदायक स्लिपर (चप्पल) पहनी। इसके तुरंत बाद उन्होंने मैदान पर ही अपनी पैंट भी उतार दी। हालांकि, घबराने की कोई बात नहीं थी क्योंकि वैभव ने अपनी पैंट के अंदर पहले से ही शॉर्ट्स (निकर) पहन रखी थी। पैंट उतारने के बाद वह उसी निकर में नजर आए। उन्होंने अपनी पैंट को पहले अपने कंधे पर रखा, जिसे बाद में टीम के मैनेजर रोमी भिंडर ने अपने पास संभाल कर रख लिया। खिलाड़ियों का मैच के बाद रिलैक्स होने का यह देसी अंदाज अब फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

38 गेंदों में 93 रन: लखनऊ के गेंदबाजों की बेरहमी से कुटाई

इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा कर रख दीं। उन्होंने महज 38 गेंदों का सामना करते हुए 93 रनों की बेहद आतिशी पारी खेली। अपनी इस विस्फोटक इनिंग के दौरान वैभव के बल्ले से एक या दो नहीं बल्कि पूरे 10 गगनचुंबी छक्के निकले।

यह आईपीएल 2026 के सीजन में वैभव का तीसरा अर्धशतक था। इस ताबड़तोड़ पारी के दम पर वैभव सूर्यवंशी अब ऑरेंज कैप (Orange Cap) की रेस में भी सबसे आगे निकल गए हैं। उन्होंने आईपीएल 2026 में अब तक खेले 13 मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 579 रन बना लिए हैं और विरोधी टीमों के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुके हैं।

50 के स्ट्राइक रेट से शुरुआत कर 244 के पार पहुंचे वैभव

वैभव सूर्यवंशी की इस पारी की सबसे खास बात उनका गियर बदलना रहा। उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत बेहद धीमी और संभलकर की थी। शुरुआती 10 गेंदों पर वैभव के बल्ले से सिर्फ 5 रन निकले थे, यानी उस समय उनका स्ट्राइक रेट महज 50 का था। लखनऊ के गेंदबाज सोच रहे थे कि उन्होंने वैभव को बांध कर रख लिया है, लेकिन इसके बाद जो हुआ उसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। शुरुआती धीमी शुरुआत के बाद वैभव ने ऐसा गियर बदला कि लखनऊ का हर गेंदबाज रहम की भीख मांगता दिखा। 50 की स्ट्राइक रेट से आगाज करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी का अंत 244 से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट के साथ किया।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment