बिहार में ज्योति मौर्या जैसा कांड! BPSC टीचर बनते ही प्रेमी के लिए पति को छोड़ा, 10 साल के मासूम ने खोली मां की ‘पोल’

हाजीपुर। बिहार के वैशाली जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया है। हाजीपुर में एक महिला पर आरोप लगा है कि सरकारी शिक्षिका बनते ही उसने उस पति का साथ छोड़ दिया, जिसने तंगी के दिनों में अपनी जमीन बेचकर उसे पढ़ाया-लिखाया था। महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी के चक्कर में न सिर्फ सात जन्मों के साथी को धोखा दिया, बल्कि अपने कलेजे के टुकड़े को भी बेसहारा छोड़ दिया। इस पूरे हाई-प्रोफाइल ड्रामे का खुलासा किसी और ने नहीं, बल्कि महिला के 10 साल के मासूम बेटे ने किया है, जिसकी गवाही सुनकर हर कोई दंग है।

जमीन बेचकर पति ने बनाया अफसर, बीपीएससी शिक्षिका बनते ही बदला रंग

पीड़ित पति अमन कुमार की दास्तां बेहद भावुक करने वाली है। अमन के मुताबिक, घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद उन्होंने अपनी पत्नी गुंजन कुमारी के सपनों को उड़ान दी। गुंजन को पढ़ाने के लिए अमन ने अपनी पुश्तैनी जमीन तक बेच दी और उसे हर सुख-सुविधा दी ताकि पढ़ाई में कोई बाधा न आए। घर से कोचिंग आने-जाने के लिए स्कूटी भी खरीद कर दी। गुंजन बीपीएससी (BPSC TRE-2) की तैयारी कर रही थी। साल 2023 में उसकी मेहनत रंग लाई और उसका चयन छठी से आठवीं कक्षा के लिए शिक्षक पद पर हो गया। लेकिन पति को क्या मालूम था कि जिस कामयाबी के लिए उसने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया, वही कामयाबी उसके हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ देगी।

ट्रेनिंग के दौरान स्कूल प्रिंसिपल से बढ़ीं नजदीकियां, बेटे को सिखाया ‘झूठ’ का पाठ

नौकरी मिलने के बाद गुंजन कुमारी को ट्रेनिंग के लिए सुपौल में पोस्टिंग मिली। अमन का आरोप है कि इसी ट्रेनिंग के दौरान गुंजन की मुलाकात अपने एक पुराने दोस्त और स्कूल प्रिंसिपल प्रेम प्रकाश से हुई। देखते ही देखते दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और वे चोरी-छिपे मिलने लगे। इस नाजायज रिश्ते की भनक तब लगी जब अमन के 10 साल के बेटे ने अपने पिता के सामने एक बड़ा राज खोला। मासूम ने बताया कि घर पर ‘प्रेम प्रकाश’ नाम के एक अंकल का अक्सर आना-जाना रहता था और वे कई दिनों तक घर पर रुकते भी थे। चौंकाने वाली बात यह है कि मां ने अपने ही बेटे को हिदायत दे रखी थी कि वह दुनिया के सामने उन अंकल को ‘मामा’ बताए।

बंद कमरे में आशिक संग पकड़ी गई पत्नी, पति ने डायल की 112 पुलिस

गुंजन हाजीपुर के लिच्छवि नगर इलाके में एक किराए का मकान लेकर रह रही थी। जब अमन को अपनी पत्नी की हरकतों और गैर-मर्द के आने-जाने का पुख्ता शक हुआ, तो वह 23 मई को अचानक बिना बताए वहां पहुंच गया। कमरे का नजारा देखकर अमन के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने अपनी पत्नी गुंजन को उसके प्रेमी प्रेम प्रकाश के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ लिया। अमन ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल किया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने में थोड़ी देरी हुई, जिसके बाद मकान मालिक और स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा खुलवाकर दोनों को बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद इलाके में भारी हंगामा खड़ा हो गया।

‘गैर-मर्द के साथ देखकर टूट गया दिल’, बेटे ने भी मां से मोड़ा मुंह

इस पूरे मामले पर पीड़ित पति अमन कुमार ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि जब कोई पति अपनी पत्नी को किसी दूसरे मर्द के साथ बंद कमरे में पकड़े, तो उस पर क्या गुजरेगी, इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। अमन ने रोते हुए कहा कि उसने गुंजन के लिए क्या कुछ नहीं किया, लेकिन शिक्षिका बनते ही उसने सारे अहसान भुला दिए। इस पारिवारिक विवाद का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि अब अमन और गुंजन के रास्ते हमेशा के लिए अलग हो चुके हैं। वहीं, अपनी मां की करतूतों से आहत होकर 10 साल के मासूम बेटे ने भी कोर्ट और समाज के सामने अपनी मां के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया है। वह अब अपने पिता के साथ ही रहना चाहता है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment