अंकारा / वाशिंगटन: पश्चिम एशिया (Mid East) में तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे समझौते को पूरी तरह से खत्म करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। अंकारा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने सख्त लहजे में कहा कि ईरान के साथ अब किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं होगा और अमेरिका ने तेहरान के साथ सब कुछ खत्म कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बड़ा बयान कुवैत और बहरीन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान द्वारा किए गए हमलों के ठीक बाद आया है।
ईरान ने बोला अमेरिकी ठिकानों पर हमला, राष्ट्रपति ट्रंप बोले— ‘हमसे झूठ बोला गया’
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तेहरान ने परमाणु कार्यक्रम और क्षेत्रीय शांति को लेकर अमेरिका से झूठ बोला। ट्रंप ने साफ किया कि इस धोखे के बाद अब तेहरान के साथ भविष्य में किसी भी तरह की बातचीत का रास्ता बंद हो चुका है। उन्होंने अमेरिका की अगली रणनीति का खुलासा करते हुए कहा कि हम तेहरान को पूरी तरह से परमाणु मुक्त (Nuclear-Free) करेंगे और इसके लिए बहुत जल्द एक कड़ा एक्शन प्लान तैयार कर उसे जमीन पर अमल में लाया जाएगा।
तेहरान की दोटूक चेतावनी: हम जंग के लिए पूरी तरह तैयार, होर्मुज में हुआ विश्वासघात
दूसरी तरफ, अमेरिकी राष्ट्रपति की इस बड़ी घोषणा और सख्त रुख के बाद ईरान ने भी पीछे हटने से इनकार कर दिया है। तेहरान ने अमेरिका को सीधे शब्दों में जवाब देते हुए कहा है कि वह किसी भी तरह की जंग के लिए पूरी तरह से तैयार है। ईरान के शीर्ष अधिकारियों ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि वाशिंगटन ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में विश्वासघात किया है। ईरान का कहना है कि ऐसे माहौल में अमेरिका के साथ किसी भी समझौते या बातचीत पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। दोनों देशों के बीच उपजे इस ताजा विवाद से खाड़ी देशों में युद्ध की आहट तेज हो गई है।











