
Bahraich/Mihipurwa : जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोतीपुर पुलिस और SSB की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान 13 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध व मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मोतीपुर आनंद कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम और SSB जवानों ने भारत-नेपाल बॉर्डर के पास पिपरहवा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।
इसी दौरान संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 13 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नेपाल निवासी 19 वर्षीय युवक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है। कार्रवाई में थाना मोतीपुर पुलिस टीम के साथ 59वीं बटालियन SSB के जवानों की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।












