
- महाराजपुर, नरवल और साढ़ थानों में पुलिस व राजस्व अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सुनीं फरियादें।
- गंभीर शिकायतों का मौके पर निरीक्षण कर कराया गया समाधान, पारदर्शी व्यवस्था पर जोर।
Sarsaul, Kanpur : प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल जन शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण को लेकर शनिवार को थाना महाराजपुर, नरवल और साढ़ में थाना दिवस का आयोजन किया गया। तीनों थानों में थाना प्रभारी निरीक्षकों की अध्यक्षता में आयोजित थाना दिवस में राजस्व विभाग की ओर से राजस्व निरीक्षक तथा संबंधित क्षेत्र के लेखपाल भी उपस्थित रहे।
थाना दिवस के दौरान फरियादियों ने भूमि विवाद, कब्जा, पैमाइश, आपसी विवाद तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए।

भूमि विवाद तथा अन्य गंभीर मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया तथा आवश्यक कार्रवाई करते हुए कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कराया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।









