Bihar: हाजीपुर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हेलीकॉप्टर ने भरी चक्करदार उड़ान, कुछ देर स्टेडियम के ऊपर मंडराने से बढ़ी चिंता

Bihar : वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित अक्षयवट राय स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के बाद बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हेलीकॉप्टर से जुड़ी एक घटना ने कुछ समय के लिए अधिकारियों और मौजूद लोगों की चिंता बढ़ा दी।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर निर्धारित प्रक्रिया के तहत स्टेडियम से उड़ान भरा, लेकिन टेकऑफ के तुरंत बाद वह कुछ मिनट तक स्टेडियम के ऊपर ही मंडराता रहा। हेलीकॉप्टर के सामान्य से अधिक समय तक हवा में चक्कर लगाने से मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों, सुरक्षा एजेंसियों और आम लोगों के बीच हलचल मच गई।

स्थिति को देखते हुए सुरक्षा कर्मी तुरंत सक्रिय हो गए और स्टेडियम परिसर में मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई। सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए रहीं।

करीब कुछ मिनट बाद हेलीकॉप्टर ने सामान्य रूप से अपनी उड़ान जारी रखी और पटना के लिए रवाना हो गया। इसके बाद अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों ने राहत की सांस ली।

फिलहाल हेलीकॉप्टर के कुछ देर तक स्टेडियम के ऊपर मंडराने के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। प्रशासन की ओर से भी इस घटना पर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। हालांकि, घटना के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति या नुकसान की सूचना नहीं है।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों के बीच विभिन्न तरह की चर्चाएं होती रहीं, लेकिन आधिकारिक पुष्टि के अभाव में हेलीकॉप्टर के कुछ देर तक हवा में रहने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। प्रशासन की ओर से अधिकृत जानकारी जारी होने का इंतजार किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment