Jalaun : एक ही घर के दो परिवारों में चोरी, डेढ़ लाख के जेवर व नकदी पर हाथ साफ

 

Jalaun : रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम निनावली जागीर में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक ही घर में रहने वाले दो परिवारों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दोनों घरों से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

गांव निवासी वीरसिंह पुत्र त्रिभुवन और उनके भतीजे विपिन पुत्र परमसिंह के घर में देर रात चोर घुस गए। विपिन के घर में चोर टीनशेड हटाकर अंदर दाखिल हुए और अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, झुमकी, सुई-धागा, चांदी की पायल सहित करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
इसके बाद चोरों ने वीरसिंह के कमरे का जंगला हटाकर बक्से में रखी सोने की जंजीर, अंगूठी, चूड़ी, चांदी की पायल सहित करीब 60 हजार रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के समय वीरसिंह घर की छत पर और विपिन घर के बाहर सो रहे थे।

सुबह करीब पांच बजे विपिन घर के अंदर गया तो सामान बिखरा मिला। उसने तुरंत अपने चाचा वीरसिंह को सूचना दी। वीरसिंह ने अपने कमरे का जंगला टूटा देखा तो चोरी की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर सिद्धपुरा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि एक ही घर के दो परिवारों में चोरी की सूचना मिली है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment