
- दूध देकर घर लौट रहे बेटे को उठाया था बबीना पुलिस ने
Jhansi : पुलिस की लापरवाही के चलते एक बाप ने बेटे का चार दिन से पता ना चलने पर जहर खाकर जान दे दी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस वारदात को परिजनों में भारी रोष व्यक्त है।
मध्य प्रदेश के ओरछा थाना क्षेत्र के ग्राम काली पहाड़ी में रामेश्वर यादव परिवार समेत रहता है। रामेश्वर यादव के दो पुत्र है। रामेश्वर यादव का छोटा पुत्र नीरज यादव मोटर साइकिल से आरा मशीन में दूध बेचने के लिए आया था। 8 जुलाई की सुबह नीरज यादव मोटर साइकिल पर सवार होकर वापस गांव लौट रहा था। आरा मशीन और खजराहा रास्ते में बनी नहर के पास से बबीना थाना पुलिस के चार सिपाहियों ने नीरज यादव को पल्सर मोटर साइकिल समेत रोक लिया था। इसके बाद उसे पकड़कर ले गए।
इस मामले की जानकारी परिजनों को हुई। परिजनों ने नीरज यादव की तलाश की। बाद में पता चला कि नीरज यादव को बबीना थाने की पुलिस ने पकड़ लिया था। इस आधार पर परिजन बबीना थाना पहुंचे। यहां नीरज यादव के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने कहा कि उन्होंने नीरज यादव नामक युवक को पकड़ा ही नहीं है। यह बात सुनते ही परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया था। उधऱ, बेटा नीरज को पता नहीं चलने से पिता रामेश्वर यादव काफी दुखी हो गए थे। बेटे के किसी प्रकार का सुराग नहीं लगने से वह तनाव में आ गए थे। पुलिस द्वारा कोई सहयोग न देने व तनाव के चलते रामेश्वर यादव ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए मेडिकल कालेज लाया गया। यहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं, परिजनों का कहना है कि बेटे के तनाव के चलते रामेश्वर यादव ने जान दी है। इसकी शिकायत पुलिस अफसरों से की जाएगी।
फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या
पूंछ कसबे में रहने वाले चेतराम राजपूत ने कतिपय कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
ट्रेन से टकराने पर युवक की मौत
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नगरा में रहने वाला विकास रायकवार 9 जुलाई को घर से बिना बताए चला गया था। इसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की मगर पता नहीं चला था। सोमवार की सुबह जीआरपी थाने की पुलिस ने विकास रायकवार के परिजनों को फोन किया। फोन मिलते ही परिजन जीआरपी थाना पहुंचे। यहां जीआरपी पुलिस ने बताया कि खजुराहा रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात नामक युवक का शव पड़ा मिला था। इसके पास मिले मोबाइल फोन से बातचीत की थी। परिजनों ने बताया कि यह शव विकास रायकवार का है। वह 9 जुलाई से गायब था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। रेलवे पुलिस का कहना है कि ट्रेन से टकराने पर विकास की मौत हुई है।
दो स्थानों पर अज्ञात शव मिले
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन के डिप्टी एसएस ने जीआरपी को सूचना दी कि स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। इस सूचना पर गई रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मौके पर मिले थैला की तलाशी ली मगर उसके अंदर कुछ नहीं मिला। रेलवे पुलिस ने अज्ञात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं, झांसी-शिवपुरी हाइवे पर रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम डेली के पास अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला है। सूचना मिलते ही 112 पुलिस और रक्सा पुलिस अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की पहचान करने का प्रयास किया और ग्रामीणों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक को कल दोपहर गांव में देखा गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
दो लोगों की मौत
निवाड़ी के ग्राम सिमरा के जेराखास में रहने वाले आशाराम को उपचार के लिए मेडिकल कालेज लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। वहीं, रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशगढ़ निवासी मोनू वंशकार की मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया









