CPSE कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: केंद्र सरकार ने बढ़ाया औद्योगिक महंगाई भत्ता (IDA), जानें किसे कितना होगा फायदा

नई दिल्ली। देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को जहां जुलाई में होने वाले महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का इंतजार है, वहीं केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (CPSEs) के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे दिया है। सरकार के अधीन लोक उद्यम विभाग (DPE) ने औद्योगिक महंगाई भत्ते (Industrial Dearness Allowance – IDA) की नई दरों का ऐलान कर दिया है। बढ़ती महंगाई को ध्यान में रखते हुए लिए गए इस फैसले से केंद्र सरकार के स्वामित्व वाली कंपनियों के अधिकारियों और गैर-यूनियन पर्यवेक्षकों (Non-Unionized Supervisors) की टेक-होम सैलरी में बंपर इजाफा होगा।

अलग-अलग वेतनमान के हिसाब से तय हुईं IDA की नई दरें

अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के आंकड़ों के आधार पर लोक उद्यम विभाग ने 1987, 1997, 2007 और 2017 वेतनमान (Pay Scales) के तहत आने वाले सीपीएसई कर्मियों के लिए नई दरें जारी की हैं:

  • 2017 वेतनमान: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 55.7% कर दिया गया है।

  • 2007 वेतनमान: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 241.7% कर दिया गया है।

  • 1997 वेतनमान: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 476.9% कर दिया गया है।

  • 1987 वेतनमान: कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 18,298 रुपये तय किया गया है।

महारत्न, नवरत्न और मिनीरत्न कंपनियों के कर्मियों को मिलेगा लाभ

सरकार के इस फैसले का लाभ देश की सभी प्रमुख केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (CPSEs) में कार्यरत अधिकारियों को मिलेगा। इनमें शामिल मुख्य कंपनियां:

  • महारत्न कंपनियां: बीएचईएल (BHEL), बीपीसीएल (BPCL), कोल इंडिया (CIL), गेल (GAIL), आईओसीएल (IOCL), एनटीपीसी (NTPC), ओएनजीसी (ONGC), सेल (SAIL), पॉवरग्रिड (POWERGRID), आरईसी (REC), ऑयल इंडिया (OIL) आदि।

  • नवरत्न कंपनियां: एचएएल (HAL), बीईएल (BEL), कॉनकोर (CONCOR), एमटीएनएल (MTNL), एनबीसीसी (NBCC), एनएमडीसी (NMDC), आरवीएनएल (RVNL) आदि।

  • मिनीरत्न कंपनियां: आईआरसीटीसी (IRCTC), एएआई (AAI), एनएचपीसी (NHPC), रेलटेल (RailTel), कोचीन शिपयार्ड आदि।

जानिए कितनी बढ़ जाएगी आपकी मंथली सैलरी?

IDA बढ़ने से कर्मचारियों के मासिक वेतन में सीधा इजाफा देखने को मिलेगा।

हिसाब-किताब 1 (2017 पे-स्केल): यदि 2017 वेतनमान के तहत किसी अधिकारी की बेसिक सैलरी ₹60,000 है, तो 55.7% की नई दर के हिसाब से उसे केवल महंगाई भत्ते (IDA) के रूप में ₹33,420 मिलेंगे। बेसिक पे और डीए मिलाकर कुल सैलरी ₹93,420 (अन्य भत्ते अलग) हो जाएगी।

हिसाब-किताब 2 (2007 पे-स्केल): यदि 2007 वेतनमान वाले कर्मी की बेसिक पे ₹15,000 है, तो 241.7% की दर से उसे ₹33,255 केवल IDA के मिलेंगे। दोनों मिलाकर कुल बेसिक + डीए ₹51,255 हो जाएगा।

 

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha