IPL 2026 के बीच अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर संग रिश्ते पर लगाई मुहर, फोटो शेयर कर लिखा- ‘माय पर्सन’

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मैदान पर अपनी घातक गेंदबाजी के साथ-साथ अब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी जबरदस्त सुर्खियों में हैं। पंजाब किंग्स के इस स्टार गेंदबाज ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी लेडी लव समरीन कौर के साथ रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। अर्शदीप ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से समरीन के साथ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में ‘माय पर्सन’ लिखा है। क्रिकेटर के इस ऐलान के बाद से ही सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस कपल को जमकर बधाइयां दे रहे हैं।

मिस इंडिया फाइनलिस्ट से एक्ट्रेस तक, जानें कौन हैं समरीन कौर

अर्शदीप सिंह का दिल चुराने वाली समरीन कौर ग्लैमर वर्ल्ड का एक चर्चित चेहरा हैं। 7 सितंबर 1999 को जम्मू-कश्मीर में जन्मीं समरीन ने साल 2018 में ‘फेमिना मिस इंडिया’ प्रतियोगिता में अपने राज्य जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व किया था और फाइनलिस्ट रही थीं। मॉडलिंग करियर की शुरुआत करने से पहले उन्होंने पुणे स्थित सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से बीकॉम (ऑनर्स) की पढ़ाई पूरी की। मॉडलिंग में पहचान बनाने के बाद समरीन को लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिलने लगे, जिसके बाद उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रुख किया।

बॉलीवुड फिल्मों और सुपरहिट म्यूजिक वीडियोज में दिखा चुकी हैं जलवा

समरीन कौर सिर्फ मॉडलिंग तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि उन्होंने अभिनय की दुनिया में भी अपनी खास पहचान बनाई है। वह जी5 की मशहूर थ्रिलर वेब सीरीज ‘नेल पॉलिश’ में अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज अभिनेता के साथ नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा समरीन ने बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ’83’ और पंजाबी हिट फिल्म ‘सरदार जी 2’ में भी अभिनय किया है। म्यूजिक इंडस्ट्री में भी उनका जलवा कायम रहा है; वह जुबिन नौटियाल के सुपरहिट गाने ‘तुझे भूलना तो चाहा’ और बादशाह व गुरु रंधावा के ‘बावला’ जैसे चार्टबस्टर गानों में बतौर लीड एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं।

आईपीएल 2026 के दौरान वायरल हुई थी हाथ थामे फोटो, धर्मशाला में भी आए थे नजर

अर्शदीप सिंह और समरीन कौर के अफेयर की चर्चाएं आईपीएल 2026 के दौरान ही शुरू हो गई थीं। एक वायरल स्नैपचैट पोस्ट में अर्शदीप किसी मिस्ट्री गर्ल का हाथ पकड़े दिखे थे, जिसके बाद सोशल मीडिया जासूसों ने टैटू और ड्रेस मैच कर दावा किया था कि वह लड़की समरीन ही हैं। इसके बाद दोनों को धर्मशाला की वादियों में भी एक-दूसरे का हाथ थामे घूमते देखा गया था। इतना ही नहीं, आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के मुकाबलों के दौरान समरीन स्टेडियम में अर्शदीप को चीयर करती पाई गईं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में भी वह पंजाब किंग्स के स्टैंड्स में मौजूद थीं।

टीम इंडिया के भरोसेमंद यॉर्कर किंग हैं 27 साल के अर्शदीप सिंह

27 वर्षीय अर्शदीप सिंह भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के सबसे अहम और भरोसेमंद लेफ्ट आर्म मीडियम फास्ट बॉलर्स में से एक हैं। घरेलू क्रिकेट में पंजाब का प्रतिनिधित्व करने वाले अर्शदीप ने साल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पदार्पण किया था। अपनी बेहतरीन स्विंग और सटीक यॉर्कर गेंदों के दम पर उन्होंने बहुत कम समय में टीम इंडिया के मुख्य गेंदबाजी आक्रमण में जगह बना ली। आईपीएल 2026 में वह प्रीति जिंटा की मालिकाना हक वाली टीम पंजाब किंग्स की ओर से मुख्य तेज गेंदबाज की भूमिका में मैदान पर गदर मचाते दिखे हैं।

 

 

 

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha