दिल्ली की महिलाओं को रक्षाबंधन पर बड़ा तोहफा: CM रेखा गुप्ता ने ‘लक्ष्मी योजना’ को दी मंजूरी, हर महीने मिलेंगे ₹2,500

नई दिल्ली। दिल्ली की महिलाओं के लिए एक बड़ी और खुशखबरी सामने आई है। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली की महिलाओं को बड़ा तोहफा देते हुए ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को हरी झंडी दे दी है। इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना को औपचारिक मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने खुद इसका ऐलान किया।

कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव पास, CM बोलीं- वादा पूरा किया

संवाददाताओं से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह दिल्ली की सरकार के लिए बेहद खुशी का दिन है। उन्होंने कहा, “हमने दिल्ली की अपनी बहनों से जो वादा किया था, आज उसे पूरा करते हुए ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को मंजूरी दे दी गई है।” इस फैसले से दिल्ली की लाखों महिलाओं को आर्थिक रूप से संबल और आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।

रक्षाबंधन पर खाते में आएगी ₹2,500 की पहली किस्त

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि योजना के तहत मिलने वाली 2,500 रुपये की पहली किस्त रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं के खातों में जारी कर दी जाएगी। उन्होंने लिखा, “हर महीने मिलने वाली यह सहायता किसी मां की दवा का सहारा बनेगी, किसी बेटी की पढ़ाई को गति देगी और किसी परिवार के रोजमर्रा के खर्च में राहत लाएगी। यह सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि दिल्ली की बहनों के सम्मान, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का संकल्प है।”

1 अगस्त से शुरू होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

योजना के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के लिए आगामी 1 अगस्त से आधिकारिक पोर्टल शुरू कर दिया जाएगा। पात्र महिलाएं इस पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकती हैं। आवेदन प्रक्रिया और सत्यापन पूरा होने के तुरंत बाद रक्षाबंधन के दिन योजना की पहली किस्त हस्तांतरित कर दी जाएगी।

 

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha