Kanpur Crime News: प्रेमी संग मां को आपत्तिजनक हालत में देखने पर 8वीं के छात्र की हत्या, पोल खुलने के डर से घोंटा गला, ऐसे बेनकाब हुई साजिश

मां और प्रेमी की करतूत देखकर स्तब्ध रह गया था बेटा

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही 14 वर्षीय मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र के विपौसी गांव की है। मृतक सत्यम कक्षा 8 का छात्र था। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के मुताबिक, गुरुवार शाम आटा चक्की से घर लौटे सत्यम ने अपनी मां को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। भेद खुलने के डर से पहले तो बच्चे को डांटा और पीटा गया, फिर दोनों ने मिलकर उसका गला घोंट दिया।

तबीयत बिगड़ने का रचा नाटक, गले के निशान ने खोला राज हत्या की इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद परिजनों ने इसे सामान्य मौत दिखाने की साजिश रची। यह कहानी बनाई गई कि सत्यम की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो जांच के दौरान किशोर के गले पर संदिग्ध चोट और कसने के निशान मिले। फॉरेंसिक टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए, जिससे पूरे हत्याकांड का राजफाश हुआ।

हत्या के बाद आरोपी प्रेमी ने फंदा लगाकर जान देने का किया प्रयास वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रेमी अपने घर चला गया और वहां फंदा लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। हालांकि, परिजनों ने समय रहते उसे देख लिया और बचा लिया। इस घटनाक्रम की भनक लगते ही पुलिस ने कड़ियां जोड़ीं और आरोपी तक पहुंच गई। सत्यम के पिता, जो गुजरात में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, घटना की सूचना मिलते ही गांव पहुंचे।

पुलिस कमिश्नर का बयान और आगे की कार्रवाई कानपुर के पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच, फॉरेंसिक साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर हत्या की पुष्टि हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी कड़ियों और साक्ष्यों को जोड़कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha