
दिल्ली से मुंबई तक स्टोर्स के बाहर फैंस का हुजूम
टेक दिग्गज एपल की फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज—iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की पहली आधिकारिक बिक्री देशभर में शुरू हो गई है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे प्रमुख शहरों में स्थित एपल स्टोर्स के बाहर ग्राहकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नए आईफोन को सबसे पहले खरीदने के लिए लोग रात से ही कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। जहां कई ग्राहकों ने प्री-बुकिंग के साथ स्लॉट बुक किया था, वहीं कई लोग बिना बुकिंग के भी स्टोर पहुंचे।
1TB और 2TB मॉडल को लेकर जबरदस्त क्रेज दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल के एपल स्टोर के बाहर रात से ही भारी भीड़ जमा थी। लाइन में खड़े अजय नाम के एक ग्राहक ने बताया कि वे iPhone 18 Pro Max का 1TB मॉडल खरीदने आए हैं। उन्होंने पहले ही प्री-बुकिंग करा ली थी। अजय ने कहा कि वे फिलहाल iPhone 17 Pro का इस्तेमाल कर रहे हैं और नए मॉडल के एडवांस्ड फीचर्स को एक्सप्लोर करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।
iPhone 18 Pro और 18 Pro Max की कीमतें कंपनी ने इस बार स्टोरेज के आधार पर कई ऑप्शंस दिए हैं। दोनों ही मॉडल ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और बर्गंडी कलर वेरिएंट में उपलब्ध हैं:
-
iPhone 18 Pro:
-
256GB (बेस वेरिएंट): ₹1,64,999
-
512GB: ₹1,89,900
-
1TB: ₹2,39,900
-
2TB (टॉप वेरिएंट): ₹3,14,900
-
-
iPhone 18 Pro Max:
-
256GB (बेस वेरिएंट): ₹1,79,900
-
512GB: ₹2,04,900
-
1TB: ₹2,54,900
-
2TB (टॉप वेरिएंट): ₹3,29,900
-
पहली सेल में मिल रहा ₹7,000 का बैंक डिस्काउंट पहली सेल के मौके पर ग्राहकों के लिए कई शानदार ऑफर्स पेश किए गए हैं। चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को ₹7,000 तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, आसान किश्तों पर फोन खरीदने के लिए नो-कॉस्ट ईएमआई (No-Cost EMI) का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है।















