
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान अफगान महिला पत्रकार को दी धमकी
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ एक बार फिर अपनी विवादित और अमर्यादित हरकत को लेकर चौतरफा घिर गए हैं। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के इतर एक अफगान महिला पत्रकार ने उनसे तालिबान की महिला विरोधी नीतियों पर एक गंभीर सवाल पूछा था। सवाल का मर्यादित जवाब देने के बजाय पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने पहले तो महिला पत्रकार के कपड़ों की ओर इशारा किया और फिर अपने गले पर हाथ फेरते हुए कहा, “उस तरह के कपड़े पहनकर वहां मत जाना।” उनके इस इशारे को सीधे तौर पर यह धमकी माना गया कि अगर महिला इस पहनावे में अफगानिस्तान गई तो उसकी हत्या कर दी जाएगी।
गंभीर सवाल पर हंसे मंत्री, तालिबान से दोस्ती को बताया पाकिस्तान की भूल इस दौरान ख्वाजा आसिफ ने यह स्वीकार किया कि तालिबान का समर्थन और उससे दोस्ती करना पाकिस्तान की बहुत बड़ी ऐतिहासिक गलती थी, जिसकी कीमत अब उनका देश चुका रहा है। हालांकि, इतने गंभीर विषय पर बात करते हुए भी पाक मंत्री और उनके आसपास मौजूद लोग ठहाके लगाते नजर आए। गले पर हाथ फेरने का जानलेवा इशारा करने और महिला सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे का मजाक उड़ाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद ख्वाजा आसिफ की तीखी आलोचना की जा रही है।
सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा: ‘महिला को मौत का इशारा करना शर्मनाक’ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (ट्विटर) पर यूजर्स ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के इस रवैये की कड़े शब्दों में निंदा की है। एक यूजर ने लिखा कि एक गंभीर और संवेदनशील सवाल पूछने वाली महिला पत्रकार को किसी वरिष्ठ सरकारी मंत्री की ओर से इस तरह का जवाब मिलना बेहद शर्मनाक है। किसी महिला को मौत का इशारा करके डराना न तो कोई मजाक है और न ही यह किसी जिम्मेदार नेता की पहचान है। लोगों ने इस बात पर भी गहरी नाराजगी जताई कि मंत्री के इस गैर-जिम्मेदाराना बयान पर आसपास खड़े लोग हंस रहे थे।
अफगान महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा पर उठे सवाल इस घटनाक्रम के बाद तालिबान शासन और अफगान महिलाओं की स्थिति को लेकर भी एक बार फिर वैश्विक स्तर पर बहस छिड़ गई है। यूजर्स का कहना है कि आखिर ऐसी स्थितियां क्यों बनी हुई हैं, जहां अफगान महिलाओं को हर जगह अपमानित और प्रताड़ित महसूस कराया जाता है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय का मानना है कि अफगान महिलाएं सम्मान, सुरक्षा और बिना किसी खौफ के अ
देंखे VIDEO















